Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, RRvs CSK : छक्कों की बारिश करते हुए सैमसन ने तूफानी फिफ्टी के साथ हासिल किया ये मुकाम

IPL 2020, RRvs CSK : छक्कों की बारिश करते हुए सैमसन ने तूफानी फिफ्टी के साथ हासिल किया ये मुकाम

Written by: India TV Sports Desk Published : Sep 22, 2020 08:18 pm IST, Updated : Sep 23, 2020 06:01 pm IST

विकेटकीपर बल्लेबाज संसू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Sanju Samson- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM Sanju Samson

कोरोना महामारी के बीच दुनिया की सबसे बड़ी इंडियन प्रीमीयर लीग यूएई में खेली जा रही है। जिसके चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से सामना कर रही है। जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतने के बाद शारजाह के मैदान में गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान राजस्थान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला। ऐसे में राजस्थान की तरफ से ओपनिंग करने युवा यशस्वी जायसवाल और स्टीव स्मिथ उतरें। हलांकि यशस्वी जायसवाल अपने डेब्यू मैच को यादगार नहीं बना पाए लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज संसू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम जरूर किया है। 

जी हाँ, तीन नम्बर पर बल्लेबाजी करने आए संजू शुरू से ही निडर शॉट लगा रहे थे। जिसका ये नतीजा रहा कि उन्होंने 7 छक्कों की बारिश करते हुए महज 19 गेंदों में फिफ्टी जड़ डाली, इस तरह वो राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सैमसन ने अपनी फिफ्टी के दौरान 19 गेंदों का सामना किया और 1 चौका व 7 छक्कों के साथ बेहतरीन फिफ्टी जड़ी। इससे पहले राजस्थान के लिए 18 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी जोस बटलर ने जड़ी थी। 

IPL 2020 : पहले मैच में अर्धशतक जमाने वाले डिविलियर्स बोले- अपनी फार्म से मैं खुद हैरान हूं

बता दें कि धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जहां अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर जीत से आगाज किया था। उसके बाद अब वो अपना विजयी क्रम राजस्थान के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे। जबकि दूसरी तरफ स्मिथ की कप्तानी वाली टीम इस मैच में जीत हासिल कर विजयी आगाज करना चाहेगी। ( लाइव क्रिकेट स्कोर के लिए यहाँ क्लिक करें )

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement