1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 : डेब्यू मैच में ही चेतन साकरिया ने कर दिया कमाल, जानिए उनकी कहानी

IPL 2022 : डेब्यू मैच में ही चेतन साकरिया ने कर दिया कमाल, जानिए उनकी कहानी

 Published : Apr 28, 2022 07:59 pm IST,  Updated : Apr 28, 2022 07:59 pm IST

जब मेगा ऑक्शन हुआ तो चेतन साकरिया पर दिल्ली कैपिटल्स ने दांव खेल दिया। 

Chetan sakariya- India TV Hindi
Chetan sakariya Image Source : TWITTER/@IPL

Highlights

  • आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू कर रहे हैं चेतन साकरिया
  • दिल्ली कैपिटल्स ने चेतन साकरिया को 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था
  • आईपीएल 2021 के 14 मैचों में 14 विकेट चेतन साकरिया ने लिए थे

 

आईपीएल 2022 में आज केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा है। आज का मैच दोनों टीमों के लिए बहुत खास है। दोनों टीमों के पास इस वक्त छह छह अंक हैं। ऐसे में प्लेआफ में जाने के लिए आज का मैच जीतना बहुत जरूरी है। आज के मैच में खास बात ये रही कि चेतन साकरिया को दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। चेतन साकरिया इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन इस साल के आईपीएल से पहले राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। लेकिन जब मेगा ऑक्शन हुआ तो चेतन साकरिया पर दिल्ली कैपिटल्स ने दांव खेल दिया। 

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन क्रिकेट फैंस को इस बात को लेकर परेशान थे कि अभी तक दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें मौका क्यों नहीं ​दिया गया। लेकिन किसे पता था कि कप्तान रिषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स मैनेजेमेंट ने उन्हें खास मैच के लिए बचा कर रखा हुआ है। आज के मैच में चेतन साकरिया को मौका दिया गया और पहले ही मैच में वे छा गए। पहले ही ओवर में चेतन साकरिया ने केकेआर के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच को पवेलियन भेज दिया। हालांकि इससे पहले भी इसी ओवर में चेतन साकरिया ने मौका बनाया था, लेकिन कैच छूट गया, लेकिन अगली ही गेंद बिना किसी की मदद के चेतन साकरिया ने एरॉन फिंच को पवेलियन भेज दिया। आपको बता दें कि इससे पहले आईपीएल 2021 में जब चेतन साकरिया राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे, जब उन्होंने अपनी टीम के लिए पूरे 14 मैच खेले थे और उसमें 14 ही विकेट अपने नाम किए थे। 

दिल्ली कैपिटल्स टीम : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मिशेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, रोवमैन पॉवेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और चेतन सकारिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम : एरोन फिंच, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, वेंकटेश अय्यर, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, उमेश यादव, टिम साउदी और हर्षित राणा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल