1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: सीएसके के खिलाफ हार से निराश कप्तान डुप्लेसी ने बताया कहां हुई आरसीबी से चूक

IPL 2022: सीएसके के खिलाफ हार से निराश कप्तान डुप्लेसी ने बताया कहां हुई आरसीबी से चूक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 12, 2022 11:49 pm IST,  Updated : Apr 12, 2022 11:49 pm IST

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी काफी निराश नजर आए और कहा कि उनकी टीम सीएसके के सामने पूरी तरह से कमतर नजर आई। सीएसके की सीजन-15 में यह पहली जीत है।

IPL 2022, CSK, Faf Du Plessis, RCB, cricket, sports, CSK vs RCB- India TV Hindi
Faf Du Plessis Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 22वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 23 रन से करारी का हार सामना करना पड़ा। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी काफी निराश नजर आए और कहा कि उनकी टीम सीएसके के सामने पूरी तरह से कमतर नजर आई। सीएसके की सीजन-15 में यह पहली जीत है।

मैच के बाद कप्तान डुप्लेसी ने कहा, ''मुकाबले में हमने शुरुआत बेहतरीन की थी लेकिन लेकिन इसके बाद उथप्पा और शिवम ने उससे भी बढ़िया बल्लेबाजी की। हमने बहुत कोशिश की लेकिन उनको रोकने में कामयाब नहीं हुए।'' 

यह भी पढ़ें- IPL 2022, CSK vs RCB: रोमांचक मुकाबले में सीएसके ने आरसीबी को 23 रन से हराकर सीजन-15 में दर्ज की पहली जीत

वहीं सीएसके की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए आरसीबी के कप्तान ने कहा, ''सीएसके ने स्पिनरों का अच्छा इस्तेमाल किया और उन्हें फायदा मिला। हमारी बल्लेबाजी क्लिक नहीं कर सकी। आज के मैच में आप हर्षल पटेल की वैल्यू समझ सकते हैं। हमने डेथ ओवरों में उन्हें बहुत मिस किया। मध्य ओवरों में स्पिनरों ने अच्छा किया, लेकिन हमने आज वैरायटी को मिस किया।''

उन्होंने कहा, ''हमने टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की है लेकिन आज नहीं कर सके। डेब्यू कर रहे प्रभुदेसाई ने अच्छा किया और शाहबाज ने उनका साथ दिया। अंत में कार्तिक ने बेहतरीन पारी खेली लेकिन हम 20 रनों से पीछे रह गए।''

यह भी पढ़ें- IPL 2022: मुंबई इंडियंस की लगातार चार हार पर जसप्रीत बुमराह ने दी सफाई, टॉस की भूमिका पर भी बोले भारतीय पेसर

आपको बता दें कि इस मुकाबले में सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन का स्कोर किया जिसके जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल