1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 Update : तीन स्टेडियम में हो सकता है आईपीएल का पूरा सीजन

IPL 2022 Update : तीन स्टेडियम में हो सकता है आईपीएल का पूरा सीजन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 28, 2022 11:58 am IST,  Updated : Jan 28, 2022 11:58 am IST

आईपीएल 2022 का आयोजन मार्च के आखिर या ​अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है। इसको लेकर बीसीसीआई की लगातार बैठकें भी हो रही हैं। 

IPL 2022- India TV Hindi
IPL 2022 Image Source : TWITTER/IPL

IPL 2022 Update News : आईपीएल 2022 की तैयारी जारी है। अगले सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होना है। हालांकि अभी तक ये पक्का नहीं है कि आईपीएल का अगला सीजन कहां खेला जाएगा। बीसीसीआई के पास वैसे तो बहुत सारे ऑप्शन हैं। दक्षिण अफ्रीका से लेकर श्रीलंका तक ने इसकी मेजबानी में रुचि दिखाई है। ले​किन बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने अभी ये फैसला नहीं लिया है कि आईपीएल कहां खेला जाएगा। हालांकि बीसीसीआई की कोशिश है कि आईपीएल भारत में ही खेला जाए, लेकिन ये भी पक्का है कि आईपीएल इस बार अखिल भारतीय टाइप का नहीं होगा, यानी भारत के सारे स्टेडियम में मैच नहीं खेले जाएंगे। इस बीच अब पता चला है ​कि आईपीएल का पूरा सीजन मुंबई में ही खेला जा सकता है। सारे मैच मुंबई के ही तीन स्टेडियम में खेले जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : IPL 2022 : आईपीएल ऑक्शन के लिए एमएस धोनी पहुंचे चेन्नई, बनाएंगे रणनीति

आईपीएल 2022 का आयोजन मार्च के आखिर या ​अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है। इसको लेकर बीसीसीआई की लगातार बैठकें भी हो रही हैं। इस बीच टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आईपीएल के सारे मैच मुंबई में ही हो सकते हैं, बीसीसीआई ने इस पर फैसला कर लिया है, लेकिन अभी ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि इसका आधिकारिक ऐलान नीलामी के बाद 20 फरवरी तक कर दिया जाएगा। टेलीग्राफ ने सोर्स के हवाले से ​बताया है कि बीसीसीआई अभी मुंबई के आगे नहीं देख रही है। भारत में कोरोना की जो तीसरी लहर चल रही है, वो अब कम हो रही है, ऐसे में विदेश में आईपीएल कराने की कोई जरूरत नहीं है। 

यह भी पढ़ें : आईपीएल के रास्ते एक और खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल

बताया जा रहा है कि मुंबई में तीन स्टेडियम हैं, इन्हीं में सारे मैच कराए जा सकते हैं। इसमें पहला तो वानखेड़े स्टेडियम ही है, इसके बाद डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम का भी इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर जरूरत पड़ी तो पुणे में भी कुछ मैच कराए जा सकते हैं। मुंबई के तीनों स्टेडियम के आसपास बायोबबल बनाया जाएगा, इसमें किसी भी बाहरी के प्रवेश की परमीशन नहीं होगी। खास बात ये भी है कि इससे पहले जब आईपीएल 2020 और आईपीएल 2021 का दूसरा फेज यूएई में खेला गया था, तब भी सारे मैच तीन ही स्टेडियम में हुए थे। इसमें आबूधाबी, दुबई और शारजाह थे, ऐसे में इस बार भी तीन से चार स्टेडियम में मैच हो सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल