- Hindi News
- खेल
- आईपीएल
- Highlights, KKR vs DC, IPL 2022: कुलदीप यादव के 4 विकेट की बदौलत दिल्ली ने KKR को 44 रनों से दी मात
Highlights, KKR vs DC, IPL 2022: कुलदीप यादव के 4 विकेट की बदौलत दिल्ली ने KKR को 44 रनों से दी मात
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2022 के 19वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 44 रनों से हरा दिया।
IPL 2022 KKR vs DC Live Score Updates
-
7:32 PM (IST) Apr 10, 2022
दिल्ली ने 44 रनों से हासिल की जीत
रसिख दार के विकेट के साथ ही KKR की टीम 19.4 ओवर में 171 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने 44 रनों से जीत लिया मुकाबला। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने 4 और खलील अहमद ने चटकाए 3 विकेट।
-
7:29 PM (IST) Apr 10, 2022
रसेल आउट
KKR ने रसेल के रुप में खोया 9वां विकेट। रसेल 24 रन बनाकर बने शार्दुल ठाकुर का शिकार।
-
7:27 PM (IST) Apr 10, 2022
KKR को आखिरी ओवर में चाहिए 50 रन
19वें ओवर से आए सिर्फ 7 रन। कोलकाता के लिए अब जीत असंभव हो गई। आखिरी ओवर में KKR को जीत के लिए चाहिए 50 रन।
-
7:23 PM (IST) Apr 10, 2022
आखिरी 2 ओवर में 57 रन की दरकार
केकेआर ने 18 ओवर तक 8 विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं और जीत के लिए अब 12 गेंदों पर 57 रन की दरकार है।
-
7:18 PM (IST) Apr 10, 2022
कुलदीप ने की उमेश यादव की बराबरी
कुलदीप ने इस मैच में 4 विकेट लेकर IPL 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर काबिज उमेश यादव की बराबरी कर ली है। दोनों गेंदबाजों के नाम अब 10-10 विकेट हो गए हैं।
-
7:13 PM (IST) Apr 10, 2022
कुलदीप का धमाका
कुलदीप यादव ने अपने कोटे के आखिरी ओवर में 3 विकेट लेकर KKR को हार की ओर धकेल दिया है। कुलदीप ने पैट कमिंस को आउट करने के बाद नरेन और उमेश यादव किया शिकार।
-
7:10 PM (IST) Apr 10, 2022
विकेट!
कुलदीप यादव ने सुनील नरेन (4) को बनाया अपना दूसरा शिकार, KKR को लगा 7वां झटका।
-
7:08 PM (IST) Apr 10, 2022
कमिंस लौटे पवेलियन
पैट कमिंस के रुप में KKR को लगा छठा झटका। कमिंस को 4 रन के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव ने किया LBW आउट।
-
7:04 PM (IST) Apr 10, 2022
विकेट!
खलील अहमद ने अपने नाम किया तीसरा विकेट। इस बार सैम बिलिंग्स का किया शिकार। सैम 15वें ओवर में 15 रन बनाकर हुआ आउट। इस तरह केकेआर को लगा 5वां झटका।
-
6:58 PM (IST) Apr 10, 2022
महंगा ओवर
अक्षर पटेल का मंहगा ओवर। 14वें ओवर में अक्षर ने लुटाए 13 रन। केकेआर को जीत के लिए अब 6 ओवर में चाहिए 85 रन।
-
6:50 PM (IST) Apr 10, 2022
अय्यर आउट
श्रेयस अय्यर (54) अगली ही गेंद पर अर्धशतक बनाकर हो गए आउट। कुलदीप यादव ने दिल्ली को दिलाई चौथी सफलता। अय्यर को पंत ने किया स्टम्प आउट।
-
6:49 PM (IST) Apr 10, 2022
अय्यर ने जड़ा पचासा
KKR कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्के से पूरा किया अपना अर्धशतक। अय्यर ने 32 गेंदों में जड़ा पचासा।
-
6:44 PM (IST) Apr 10, 2022
विकेट!
नीतिश राणा (30) का ललित यादव ने किया शिकार, KKR को 12वें ओवर में लगा तीसरा झटका।
-
6:41 PM (IST) Apr 10, 2022
KKR 100 के पार
11 ओवर की समाप्ति के साथ ही KKR ने 100 रनों का आकंड़ा पार कर लिया है।
-
6:33 PM (IST) Apr 10, 2022
50 रन की साझेदारी
पावेल के पहले ओवर की चौथी गेंद पर राणा ने जड़ा छक्का और इसी के साथ अय्यर के साथ मिलकर उन्होंने 50 रन की साझेदारी पूरी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों पर 51 रनों की पार्टनरशिप की।
-
6:30 PM (IST) Apr 10, 2022
गेंदबाजी में बदलाव
गेंदबाजी में बदलाव करते हुए पंत ने रोवमन पॉवेल को थमाई गेंद। अय्यर ने चौके से किया स्वागत।
-
6:24 PM (IST) Apr 10, 2022
छक्का!
अक्षर पटेल 9वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और चौथी गेंद पर छक्का खा गए। अय्यर ने जड़ दिया गगनचुंबी छक्का।
-
6:18 PM (IST) Apr 10, 2022
पावरप्ले समाप्त
6 ओवर के खेल तक कोलकाता ने 2 विकेट खोकर 43 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। नितीश राणा 2 और कप्तान श्रेयस अय्यर 14 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
-
6:06 PM (IST) Apr 10, 2022
विकेट!
खलील अहमद ने 5वें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली को दिलाई दूसरी सफलता। रहाणे (8) सस्ते में लौटे पवेलियन।
-
6:01 PM (IST) Apr 10, 2022
चौका!....चौका!
शार्दुल के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर रहाणे ने शानदार फ्लिक शॉट के जरिए जड़ दिया चौका! कप्तान अय्यर ने ओवर का अंत भी चौके से किया।
-
5:54 PM (IST) Apr 10, 2022
कोलकाता को लगा पहला झटका
कोलकाता को खलील अहमद ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर दिया पहला झटका, वेंकटेश अय्यर 18 रन बनाकर लौट पवेलियन।
-
5:53 PM (IST) Apr 10, 2022
2 ओवर समाप्त
KKR ने 2 ओवर की समाप्ति तक बिना विकेट गंवाए 16 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। रहाणे 1 और वेंकटेश अय्यर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
5:45 PM (IST) Apr 10, 2022
सलामी जोड़ी मैदान पर
केकेआर की टीम रनों का पीछा करने के लिए मैदान में आ गई है। इस वक्त अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं। टीम के सामने बहुत बड़ा लक्ष्य है। केकेआर को अगर आज दो अंक चाहिए तो 216 रन बनाने होंगे।
-
5:28 PM (IST) Apr 10, 2022
आखिरी दो ओवर बहुत खास
केकेआर के गेंदबाजों ने आखिरी दो ओवर में खूब रन लुटाए। केकेआर अगर आखिरी के ओवर में अच्छी गेंदबाजी कर लेती तो ये स्कोर 200 के नीचे ही रह सकता था। शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने मिलकर खूब रन बटोरे। 12 गेंद पर इन दोनों ने 39 रन बना लिए। उमेश और पैट कमिंस गेंदबाजी कर रहे थे।
-
5:26 PM (IST) Apr 10, 2022
दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 215 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बना लिए हैं और केकेआर के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने अपने अपने अर्धशतक पूरे किए।
-
5:19 PM (IST) Apr 10, 2022
शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल की धुआंधार बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आखिरी के कुछ ओवर में तेजी से रन बन रहे हैं। शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। इन दोनों ने मिलकर उमेश यादव ने एक ही ओवर में 23 रन दे दिए। डीसी का स्कोर अब 200 के पार हो गया है।
-
5:05 PM (IST) Apr 10, 2022
उमेश ने किया वार्नर का शिकार
अच्छी बल्लेबाजी कर और अर्धशतक पूरा करने के बाद डेविड वार्नर आउट हो गए हैं। उन्हें उमेश यादव ने चलता किया। रहाणे ने शानदार कैच लेकर उन्हें आउट कर दिया। डेविड वार्नर ने 45 गेंद पर 61 रन बनाए। चार छह चौके और दो छक्के उनके बल्ले से निकले।
-
4:56 PM (IST) Apr 10, 2022
रोवमेन पॉवेल
दिल्ली का चौथा विकेट गिर गया है। रोवमल पॉवेल आउट हो गए हैं। उन्हें सुनील नारायण की गेंद पर रिंकू ने कैच आउट किया। उन्होंने छह गेंदों पर आठ रन बनाए और एक छक्का लगाया।
-
4:47 PM (IST) Apr 10, 2022
ललित यादव आउट
दिल्ली की टीम को तीसरा झटका लगा है। ललित यादव को सुनील नरेन ने आउट कर दिया है। वे कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने चार गेंदों का सामना किया, लेकिन एक ही रन बना सके। हालांकि टीम के 150 से ज्यादा रन बन गए हैं और डेविड वार्नर अभी क्रीज पर हैं।
-
4:38 PM (IST) Apr 10, 2022
वार्नर का आईपीएल 2022 में पहला अर्धशतक
डेविड वार्नर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। इस साल के अपने दूसरे ही मैच में उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 35 गेंद पर 55 रन ठोक दिए और शानदार अंदाज में छक्का लगाकर पचासा पूरा किया।
-
4:24 PM (IST) Apr 10, 2022
डीसी का शतक
दिल्ली कैपिटल्स ने 100 रन पूरे कर लिए हैं और वो भी एक विकेट के नुकसान पर। अभी तक केवल पृथ्वी शॉ आउट हुए हैं। इस वक्त डेविड वार्नर और रिषभ पंत क्रीज पर हैं।
-
4:17 PM (IST) Apr 10, 2022
वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई पहली सफलता
डीसी को पहला झटका लग गया है। अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद पृथ्वी शॉ आउट हो गए हैं। पृथ्वी शॉ ने 29 गेंद पर 51 रन की पारी खेली। उन्होंने सात चौके और दो छक्के भी लगाए।
-
4:14 PM (IST) Apr 10, 2022
पृथ्वी शॉ की शानदार बल्लेबाजी
पृथ्वी शॉ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वे आज जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 27 गेंद पर 50 रन पूरे कर लिए। इस दौरान सात चौके और दो छक्के मारे
-
4:02 PM (IST) Apr 10, 2022
पावर प्ले में दिल्ली का स्कोर
पावर प्ले खत्म हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 68 रन बना लिए हैं और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है। डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ इस वक्त क्रीज पर हैं।
-
3:56 PM (IST) Apr 10, 2022
डीसी के 50 रन पूरे
दिल्ली कैपिटल्स की अच्छी शुरुआत हो गई है। अभी सलामी जोड़ी मैदान पर है। पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
3:44 PM (IST) Apr 10, 2022
पृथ्वी शॉ की शानदार बल्लेबाज
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली कैपिटल्स की अच्छी शुरुआत हो गई है। खास तौर पर पृथ्वी शॉ हर बार की तरह इस बार भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी है। डेविड वार्नर उनका साथ दे रहे हैं।
-
3:24 PM (IST) Apr 10, 2022
दिल्ली की पहले बल्लेबाजी
दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरेगी, यानी डीसी की सलामी जोड़ी डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ क्रीज पर आएंगे।
-
3:08 PM (IST) Apr 10, 2022
प्लेइंग 11
केकेआर की प्लेइंग इलेवन
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेट कीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसल, पैट कमिंस, उमेश यादव, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, रसिख सलाम।दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल, ऋषभ पंत (कप्तान विकेट कीपर), सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद। -
3:02 PM (IST) Apr 10, 2022
केकेआर ने जीता टॉस
आईपीएल 2022 के 19वें मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कोलकाता आज बिना किसी बदलाव के उतरी है।