1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. KKR vs GT: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने 8 रन जीता मैच, केकेआर को मिली लगातार चौथी हार

KKR vs GT: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने 8 रन जीता मैच, केकेआर को मिली लगातार चौथी हार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 23, 2022 07:45 pm IST,  Updated : Apr 23, 2022 08:02 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 रन से हराया।

KKR vs GT, Gujarat Titans, Kolkata Knight Riders, Sports, cricket, KKR vs GT, GT vs KKR, IPL, IPL 20- India TV Hindi
Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 8 रन से जीत हासिल की। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 148 रन ही बना सकी। इस सीजन में यह पहला मौका था जब किसी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हो।

मुकाबले में गुजरात के लिए बल्लेबाजी में कप्तान हार्दिक पांड्या ने तीसरे नंबर पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 49 गेंद में 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान पांड्या ने 4 चौके और 2 छक्के भी लगाए। हालांकि इस बीच दूसरे छोड़ से उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का भरपूर साथ नहीं मिल सका। पांड्या के अलावा ऋद्धिमान साहा ने 25 और डेविड मिलर ने 27 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर खिलाड़ियों ने आईपीएल में मचाया धमाल

इस बीच आखिरी में राहुल ने तेवतिया ने जरूर कुछ आकर्षक शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन अंतिम ओवर में आंद्रे रसेल की बेहतरीन गेंदबाजी के कारण टीम बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई। रसेल के अलावा गेंदबाजी में केकेआर के लिए टिम साउदी ने तीन और शिवम मावी ने एक विकेट झटके।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर के लिए शुरुआत काफी निराशाजनक रही। टीम का टॉप आर्डर पूरी तरह से नाकाम रहा। केकेआर लिए टॉप के चार बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 23 रन बनाए। वहीं मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने टीम के लिए 28 गेंद में 35 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर ने भी 17 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : दिनेश कार्तिक CSK के ​लिए खेलते हुए नजर आते, अगर ऐसा होता

वहीं गेंदबाजी में पहले धमाल मचाने वाले रसेल बल्लेबाजी में भी शानदार दिखे। हालांकि यश दयाल की गेंद पर जरूर उन्हें एक जीवनदान मिला था लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रसेल ने केकेआर के लिए 25 गेंद में 48 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने सिर्फ एक चौका और 6 बेहतरीन छक्के जड़े।

केकेआर के खिलाफ इस मैच में गुजरात के लिए सभी गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया। टीम के लिए मोहम्मद शमी, राशिद खान और यश दयाल ने दो-दो विकेट झटके जबकि लॉकी फर्ग्यूसन को भी एक सफलता हासिल हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।