1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बहरीन को मिली एशियन यूथ पैरा गेम्स की मेजबानी, दिसंबर 2021 में होगा आयोजन

बहरीन को मिली एशियन यूथ पैरा गेम्स की मेजबानी, दिसंबर 2021 में होगा आयोजन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2020 03:43 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 03:43 pm IST

एशियाई पैरालंपिक समिति (एपीसी) ने बुधवार को घोषणा की कि बहरीन अगले साल एक से दस दिसंबर के बीच चौथे एशियाई युवा पैरा खेलों की मेजबानी करेगा। 

बहरीन को मिली एशियन...- India TV Hindi
बहरीन को मिली एशियन यूथ पैरा गेम्स की मेजबानी, दिसंबर 2021 में होगा आयोजन Image Source : ASIAN PARALYMPICS

दुबई। एशियाई पैरालंपिक समिति (एपीसी) ने बुधवार को घोषणा की कि बहरीन अगले साल एक से दस दिसंबर के बीच चौथे एशियाई युवा पैरा खेलों की मेजबानी करेगा। इन खेलों में 20 साल से कम उम्र के लगभग 800 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

प्रतियोगिता में नौ खेलों को जगह दी गयी जिनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, पावरलिफ्टिंग, तैराकी और टेबल टेनिस भी शामिल हैं। स्पर्धाएं खलीफा स्पोर्ट्स सिटी के विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जाएगी।

यह पहला अवसर होगा जबकि बहरीन एक बड़ी पैरा खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा तथा उसका राष्ट्रीय संघ इन खेलों का उपयोग देश में पैरालंपिक अभियान को मंच प्रदान करने के लिये करना चाहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल