1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australia Open 2020 : ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में पहुंचे नोवाक जोकोविच

Australia Open 2020 : ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में पहुंचे नोवाक जोकोविच

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 24, 2020 03:03 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 03:03 pm IST

गत चैम्पियन सर्बिया के जोकोविच ने जापान के योशिहितो निशिओका को 6-3, 6-2, 6-2 से मात दी। वह 50वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम 16 में पहुंचे हैं।

Australia Open 2020, Novak Djokovic- India TV Hindi
Australia Open 2020 : Novak Djokovic reaches fourth round of Australian Open  Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। साल के पहले ग्रैंड स्लैम में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जापान के योशिहितो निशिओका को 6-3, 6-2, 6-2 से मात देकर अंतिम 16 में अपनी जगह बना ली है। रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने के लिये उतरे नोवाक जोकोविच ने शानदार फॉर्म जारी है । वह 50वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम 16 में पहुंचे हैं जबकि रोजर फेडरर यह कमाल 67 बार कर चुके हैं।

अब उनका सामना 14वीं वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्त्जमैन से होगा जिन्होंने सर्बिया के डुसान लाजोविच को 6-2, 6-4, 7-6 से हराया था।

जोकोविच अगर ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतते हैं तो एक ही खिताब आठ या अधिक बार जीतने वाले वह रफेल नडाल (12 बार फ्रेंच ओपन) और रेाजर फेडरर (आठ बार विम्बलडन) के बाद तीसरे खिलाड़ी होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल