1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : डेनमार्क ओपन फाइनल में हारीं सिंधु

बैडमिंटन : डेनमार्क ओपन फाइनल में हारीं सिंधु

 Written By: IANS
 Published : Oct 18, 2015 07:53 pm IST,  Updated : Oct 18, 2015 07:56 pm IST

ओदेंसी (डनमार्क) भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पी. वी. सिंधु रविवार को 650,000 डॉलर इनामी राशि वाले डेनमार्क ओपन सुपरसीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल में हार गईं। विश्व चैम्पियन स्पेन की

बैडमिंटन : डेनमार्क...- India TV Hindi
बैडमिंटन : डेनमार्क ओपन फाइनल में हारीं सिंधु

ओदेंसी (डनमार्क) भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पी. वी. सिंधु रविवार को 650,000 डॉलर इनामी राशि वाले डेनमार्क ओपन सुपरसीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल में हार गईं। विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलीना मारिन को मात देकर फाइनल में पहुंचीं सिंधु को चीन की दिग्गज ली जुइरेई ने हराया। जुइरेई ने दो बार विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधु को 21-19, 21-12 से पराजित किया। यह मैच 46 मिनट चला।

सिंधु और जुइरेई के बीच अब तक पांच मैच हुए हैं, जिनमें तीन में जुइरेई विजयी रहीं हैं जबकि सिंधु ने दो बार जीत हासिल की है। इस साल विश्व चैम्पियनशिप में सिंधु ने जुइरेई को हराया था लेकिन डेनमार्क में जुइरेई ने हिसाब बराबर कर लिया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल