1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. German Cup : डॉर्टमंड ने डुइसबर्ग को 5-0 से हराया

German Cup : डॉर्टमंड ने डुइसबर्ग को 5-0 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 15, 2020 03:48 pm IST,  Updated : Sep 15, 2020 03:48 pm IST

डॉर्टमंड के लिए जेडन सांचो ने 14वें मिनट में पेनाल्टी पर, जूडे बेलिंगम ने 30वें मिनट और थोर्गन हेजार्ड ने 39वें मिनट में गोल करके हाफ टाइम तक अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

Dortmund- India TV Hindi
Dortmund Image Source : GETTY IMAGES

बर्लिन| बोरूशिया डॉर्टमंड ने पहले हाफ में किए गए तीन गोलों की मदद से तीसरी श्रेणी की टीम डुइसबर्ग को 5-0 से करारी मात देकर जर्मन कप के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डॉर्टमंड की टीम ने पहले हाफ में तीन गोल दागे जबकि हाफ टाइम से पहले ही डुइसबर्ग के खिलाड़ी डोमिनीक वाल्मर को रेड कार्ड दिखाया गया और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

इसके कारण डुइसबर्ग को मैच में बाकी का समय अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।

डॉर्टमंड के लिए जेडन सांचो ने 14वें मिनट में पेनाल्टी पर, जूडे बेलिंगम ने 30वें मिनट और थोर्गन हेजार्ड ने 39वें मिनट में गोल करके हाफ टाइम तक अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

ये भी पढ़े : ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे को फ्रेंच ओपन के लिए मिला वाइल्ड कार्ड

हाफ टाइम के बाद डॉर्टमंड के लिए जियोवेन रेयना ने 50वें और मार्को रुइसने 58वें मिनट में गोल दागे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल