1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ग्लेन मार्टिन्स का एफसी गोवा के साथ 3 साल का करार

ग्लेन मार्टिन्स का एफसी गोवा के साथ 3 साल का करार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2021 09:23 am IST,  Updated : Jul 16, 2021 09:23 am IST

मिडफील्डर ग्लेन मार्टिन्स ने पिछले सत्र में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार पदार्पण के बाद एफसी गोवा के साथ तीन साल का करार किया है।

ग्लेन मार्टिन्स का...- India TV Hindi
ग्लेन मार्टिन्स का एफसी गोवा के साथ 3 साल का करार Image Source : GLANMARTINS15

नई दिल्ली। मिडफील्डर ग्लेन मार्टिन्स ने पिछले सत्र में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार पदार्पण के बाद एफसी गोवा के साथ तीन साल का करार किया है। इस अनुबंध के बाद भारत का यह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 2024 तक एफसी गोवा से जुड़ा रहेगा।

जनवरी में एटीके मोहन बागान से एफस गोवा में आने वाले मार्टिन्स ने पिछले सत्र के दूसरे हाफ में जुआन फर्नांडो की टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया था। फरवरी में पहली बार नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के खिलाफ एफसी गोवा की ओर से खेलने के बाद से मार्टिन्स हमेशा लय में नजर आए।

इसके बाद वह क्लब के लिए जिन 14 मैचों में उपलब्ध रहे उनमें से 12 मैचों में शुरुआती एकादश में उन्हें जगह मिली। इसमें अप्रैल में एएफसी चैंपियन्स लीग के छह में से पांच मैच भी शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल