1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय हॉकी टीम में ग्रेग क्लार्क को मिली जिम्मेदारी

भारतीय हॉकी टीम में ग्रेग क्लार्क को मिली जिम्मेदारी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 05, 2021 02:47 pm IST,  Updated : Jan 05, 2021 02:47 pm IST

क्लार्क इससे पहले 2013-14 में भारतीय जूनियर पुरुष टीम के कोच रह चुके हैं। तब भारतीय टीम ने सुल्तान जोहोर कप जीता था।

Greg Clarke, Indian hockey team, Sports, India- India TV Hindi
Hockey India  Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका के पूर्व ओलंपियन ग्रेग क्लार्क को तोक्यो ओलंपिक खेलों तक भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त किया गया है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। क्लार्क इस महीने राष्ट्रीय शिविर में टीम से जुड़ेंगे। 

वह इससे पहले 2013-14 में भारतीय जूनियर पुरुष टीम के कोच रह चुके हैं। तब भारतीय टीम ने सुल्तान जोहोर कप जीता था और नयी दिल्ली में 2013 में एफआईएच जूनियर विश्व कप में भाग लिया था। वह 2017 से 2020 तक कनाडा की पुरुष टीम के सहायक कोच रहे थे। 

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : कलाई में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल

क्लार्क ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इससे पहले हॉकी इंडिया के साथ काम करने के कारण मैं उसके ढांचे और पेशेवरपन से अवगत हूं। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 2013 में जूनियर टीम के जिन खिलाड़ियों को कोचिंग दी थी उनमें से अधिकतर खिलाड़ी अब सीनियर टीम का हिस्सा है और एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने काफी अनुभव हासिल कर लिया है। ’’ 

यह भी पढ़ें- PAK vs NZ, 2nd Test : केन विलियमसन के दोहरे शतक से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान पर कसा शिकंजा

क्लार्क ने अपने 11 साल के लंबे करियर में 250 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने दो विश्व कप और दो ओलंपिक खेलों में भी भाग लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल