1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जेंटीना दौरे पर भारत हॉकी टीम को मिली पहली हार

अर्जेंटीना दौरे पर भारत हॉकी टीम को मिली पहली हार

 Reported By: IANS
 Published : Apr 14, 2021 03:32 pm IST,  Updated : Apr 14, 2021 03:32 pm IST

एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अर्जेंटीना के खिलाफ तीसरे अभ्यास मुकाबले में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। 

अर्जेंटीना दौरे पर...- India TV Hindi
अर्जेंटीना दौरे पर भारत हॉकी टीम को मिली पहली हार  Image Source : HOCKEY INDIA

ब्यूनस आयर्स| एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अर्जेटीना के खिलाफ तीसरे अभ्यास मुकाबले में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। अर्जेटीना की ओर से लुकस तोसकानी ने मैच का एकमात्र गोल आठवें मिनट में किया। अर्जेटीना ने इस बढ़त को पूरे मैच में बनाए रखा और भारत को हराया।

IPL 2021 : राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के एनरिक नार्खिया हुए कोरोना संक्रमित

भारत ने हाल ही में हॉकी प्रो लीग के दोनों मुकाबलों में ओलंपिक चैंपियन टीम को हराया था। भारत ने अर्जेंटीना के खिलाफ पहला मुकाबला शूटआउट में 3-2 से और दूसरा मुकाबला 3-0 से जीता था।

इससे पहले, तीसरे मैच में अर्जेटीना की ओर से तोसकानी ने पहले हॉफ में ही गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा और मनदीप सिंह ने गोल करने के कुछ मौके बनाए, लेकिन अर्जेटीना के गोलकीपर जुआन मैनुएल विवाल्दी ने गोल होने से रोक दिया।

IPL 2021, Exclusive : पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने आंद्रे रसेल पर साधा निशाना, KKR को दी यह बड़ी सलाह

तीसरे क्वार्टर में भारत की ओर से सुरेंद्र कुमार ने पेनल्टी कार्नर हासिल किया, लेकिन इसे गोल में बदलने में नाकाम रहे। चौथे क्वार्टर में भी यही स्थिति रही और दिलप्रीत सिंह, लाकड़ा और मंदीप ने गोल करने के मौके भुनाए, लेकिन सफल नहीं हो सके। भारत और अर्जेटीना के बीच चौथा अभ्यास मैच बुधवार को होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल