1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को यूरोप दौरे के लिए रवाना होगी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को यूरोप दौरे के लिए रवाना होगी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 20, 2021 03:14 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 03:14 pm IST

एक साल बाद अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने को तैयार भारतीय पुरुॅष हॉकी टीम रविवार को यूरोप दौरे के लिए रवाना होगी, जहां वह 17 दिवसीय दौरे पर जर्मनी और ब्रिटेन के साथ दो-दो मैच खेलेगी।

Indian men hockey team will leave for Europe tour on Sunday- India TV Hindi
Indian men hockey team will leave for Europe tour on Sunday Image Source : TWITTER/@THEHOCKEYINDIA

नई दिल्ली। एक साल बाद अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने को तैयार भारतीय पुरुॅष हॉकी टीम रविवार को यूरोप दौरे के लिए रवाना होगी, जहां वह 17 दिवसीय दौरे पर जर्मनी और ब्रिटेन के साथ दो-दो मैच खेलेगी। 22 सदस्यीय भारतीय टीम बेंगलुरू से जर्मनी के लिए रवाना होगी। भारतीय टीम 28 फरवरी और दो मार्च को क्रेफेल्ड में जर्मनी से मुकाबला करेगी। इसके बाद वह बेल्जियम का दौरा करेगी, जहां वह छह और आठ मार्च को ब्रिटेन के साथ खेलेगी।

ये भी पढ़ें - भारत में होने वाले T20 विश्व कप में 20 खिलाड़ियों के साथ उतर सकता है न्यूजीलैंड

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना पिछला अंतर्राष्ट्रीय मैच फरवरी 2020 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भुवनेश्वर में एफआईएच प्रो लीग में खेला था, जहां शानदार प्रदर्शन करके वह एफआईएच विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचा था और अभी भी उसी स्थान पर कायम है।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : तीसरे टेस्ट मैच के लिए पीटरसन ने बताई इंग्लैंड की संभावित 'Playing XI', किए ये बड़े बदलाव

कोविड-19 के बाद से टीम ने बेंगलुरू के साई सेंटर में बायो सिक्योर बबल में अपनी ट्रेनिंग की है।

ये भी पढ़ें - पाकिस्तान सुपर लीग के 6वें सीजन के आगाज से पहले ही एक खिलाड़ी निकला कोरोना पॉजिटिव

मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, "यूरोप दौरे के लिए हम बहुत आभारी हैं और अब हम 12 महीनों के बाद अपने पहले प्रतिस्पर्धी मैच का इंतजार कर रहे हैं। जर्मनी और ब्रिटेन जैसी पावरहाउस टीमों के खिलाफ खेलना हमें शानदार प्रतिस्पर्धा प्रदान करेगा और साथ ही एफआईएच हॉकी प्रो लीग और ओलंपिक खेलों के लिए हमारी तैयारी में मदद करेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल