1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सभी कानूनी मामले संभाले सीनियर वीपी - आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा

सभी कानूनी मामले संभाले सीनियर वीपी - आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा

 Reported By: IANS
 Published : May 26, 2020 11:39 pm IST,  Updated : May 26, 2020 11:39 pm IST

महासचिव राजीव मेहता आईओए की कानूनी समिति के समन्वयक बने हुए हैं।

Nrinder Batra- India TV Hindi
Nrinder Batra Image Source : IANS

नई दिल्ली| भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने मंगलवार को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट आर.के. आनंद से आईओए के सभी कानूनी मामले कानूनी समिति के चेयरमैन के तौर पर अपने हाथ में लेने को कहा है।

बत्रा ने आनंद को पत्र लिखकर कहा, "आईओए के सभी पुराने कानूनी मामले जो इस समय संभाले जा रहे हैं और जिन पर चर्चा होती है वो तीन महीने के अंदर आईओए कार्यालय और आईओए द्वारा नियुक्त किए गए वकीलों के माध्य से आपको सौंपे जाएंगे। भविष्य में सभी तरह के फैसले कानूनी समिति द्वारा अध्यक्ष और महासचिव से चर्चा करने के बाद लिए जाएंगे।"

महासचिव राजीव मेहता आईओए की कानूनी समिति के समन्वयक बने हुए हैं।

ये भी पढ़े : जब दिग्गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर की इस बात ने जीत लिया था धोनी का दिल

इससे पहले, मेहता ने सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ), राज्य ओलंपिक संघ और आईओए की कार्यकारी परिषद को पत्र लिखकर बताया था कि बत्रा द्वारा 19 मई को आईओए की एथिक्स समिति भंग किए जाने के मामले में कानूनी समिति जांच करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल