1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL -7 : मुंबई सिटी एफसी ने जैकीचंद सिंह के साथ किया करार

ISL -7 : मुंबई सिटी एफसी ने जैकीचंद सिंह के साथ किया करार

 Reported By: IANS
 Published : Jan 23, 2021 05:09 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 05:09 pm IST

मुंबई सिटी ने एक बयान में कहा कि मणिपुर में जन्मे 28 वर्षीय जैकीचंद का मुंबई सिटी के साथ यह दूसरा कार्यकाल होगा। जैकीचंद का मुंबई सिटी के साथ करीब ढाई साल का करार हुआ है।

ISL-7: Mumbai City FC signs agreement with Jackichand Singh- India TV Hindi
ISL-7: Mumbai City FC signs agreement with Jackichand Singh Image Source : MUMBAICITYFC

मुंबई। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई सिटी एफसी ने जमशेदपुर एफसी के विंगर जैकीचंद सिंह के साथ करार करने की शनिवार को घोषणा की।

ये भी पढ़ें - एंडी मरे ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटने का फैसला किया

मुंबई सिटी ने एक बयान में कहा कि मणिपुर में जन्मे 28 वर्षीय जैकीचंद का मुंबई सिटी के साथ यह दूसरा कार्यकाल होगा।

ये भी पढ़ें - जेम्स एंडरसन ने तोड़ा ग्लेन मैक्ग्रा का एक और बड़ा रिकॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ लिए 6 विकेट

जैकीचंद का मुंबई सिटी के साथ करीब ढाई साल का करार हुआ है।

जैकीचंद ने आईएसएल के सातवें सीजन में जमशेदपुर के लिए 12 मैचों में तीन असिस्ट किए हैं। उन्होंने आईएसएल में अब तक 85 मैच खेले हैं और वह आईएसएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं।

ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले इन 6 भारतीय खिलाड़ियों को शानदार SUV देंगे आनंद महिंद्रा

जैकी के नाम से मशहूर जैकीचंद आईएसएल में एफसी पुणे सिटी, केरला ब्लास्टर्स और एफसी गोवा के लिए भी खेल चुके हैं। वह मुंबई टीम के लिए 2016 में खेले थे और उस सत्र में उन्होंने आठ मैचों में एक गोल किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल