1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लॉकडाउन में सिर्फ अपने परिवार की कमी महसूस हो रही थी : रानी

लॉकडाउन में सिर्फ अपने परिवार की कमी महसूस हो रही थी : रानी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2020 09:34 am IST,  Updated : Jun 23, 2020 09:34 am IST

रानी ने कहा,‘‘मुझे पता है कि कई लोगों को बाहर घूमने या खाने की कमी महसूस हो रही थी लेकिन मुझे सिर्फ अपने परिवार से मिलने की बेचैनी थी।’’   

Rani and manpreet singh missed there families during lockdown- India TV Hindi
Rani and manpreet singh missed there families during lockdown Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के बीच पिछले दो महीने बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में रहने के दौरान उन्हें सिर्फ अपने परिवार की कमी खली। पिछले सप्ताह ही खिलाड़ियों को अपने अपने घर जाने के लिये एक महीने का ब्रेक दिया गया है। 

रानी ने शाहबाद पहुंचने के बाद कहा,‘‘मुझे पता है कि कई लोगों को बाहर घूमने या खाने की कमी महसूस हो रही थी लेकिन मुझे सिर्फ अपने परिवार से मिलने की बेचैनी थी।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मुझे खुशी है कि आखिर घर आकर उनके साथ समय बिता सकूंगी। हॉकी इंडिया और साइ को इसके लिये धन्यवाद है जिन्होंने हमारा बखूबी ध्यान रखा।’’ 

पुरूष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि अपनी मां और भाई के अलावा दोनों पालतू कुत्तों से मिलकर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा,‘‘घर पहुंचकर मां और भाई के साथ अपने दोनों पालतू कुत्तों सैम और रियो से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं वीडियो कॉल पर लगातार उनके संपर्क में था लेकिन घर पर आकर अलग ही खुशी हो रही है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल