1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रानी रामपाल के एकमात्र गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना की जूनियर टीम से मैच किया ड्रॉ

रानी रामपाल के एकमात्र गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना की जूनियर टीम से मैच किया ड्रॉ

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 20, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Jan 20, 2021 02:48 pm IST

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेनल्टी कार्नर पर कई मौके गंवाने के बाद कप्तान रानी रामपाल के चौथे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से आखिर में अर्जेंटीना की जूनियर टीम के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला। 

women's hockey, Sjoerd Marijne, Rani Rampal, Navneet Kaur, hockey, Gurjit Kaur, Deep Grace Ekka- India TV Hindi
Rani Rampal Image Source : TWITTER/@THEHOCKEYINDIA

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेनल्टी कार्नर पर कई मौके गंवाने के बाद कप्तान रानी रामपाल के चौथे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से आखिर में अर्जेंटीना की जूनियर टीम के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला। भारतीय टीम यह लगातार दूसरा ड्रॉ मैच है। उसने दौरे का पहला मैच 2-2 से ड्रॉ खेला था। 

भारत ने आक्रामक शुरुआत की और पहले मिनट में ही पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन गुरजीत कौर के ताकतवर शॉट को अर्जेंटीनी गोलकीपर ने रोक दिया। इसके बाद पांचवें मिनट में दीप ग्रेस एक्का का पेनल्टी कार्नर पर लिया गया शॉट बाहर चला गया। 

यह भी पढ़ें- थाईलैंड ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे प्रणॉय, श्रीकांत ने टूर्नामेंट से वापस लिया अपना नाम

इसके तुरंत बाद अर्जेंटीनी टीम को तीन पेनल्टी कार्नर मिले जिसमें से वह अंतिम वाले को गोल में बदलने में सफल रही। इस तरह से अर्जेंटीना ने 13वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली थी। 

भारत ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी गोल करने के कई मौके बनाये लेकिन वह अर्जेंटीनी गोल में सेंध लगाने में नाकाम रहा। भारतीय टीम को 37वें, 43वें, 48वें और 58वें मिनट में पेनल्टी कार्नर भी मिले लेकिन आखिर में उसे 58वें मिनट में बराबरी का गोल करने में सफलता मिली। 

रानी ने यह गोल नवनीत कौर के पास पर किया। भारत अगला मैच 23 जनवरी को अर्जेंटीना बी टीम से खेलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल