1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ला लीगा 2020-21 सीजन में चैंपियन बैज पहनकर खेलेगी रियल मेड्रिड टीम

ला लीगा 2020-21 सीजन में चैंपियन बैज पहनकर खेलेगी रियल मेड्रिड टीम

 Reported By: IANS
 Published : Sep 09, 2020 03:11 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 03:11 pm IST

इस पहल को ला लीगा ने टूर्नामेंट की गुणवत्ता को और अधिक हाइलाइट करने के एक तरीके के रूप में दो साल पहले शुरू किया था।  

Real Madrid team will wear champion badge in La Liga 2020-21 season- India TV Hindi
Real Madrid team will wear champion badge in La Liga 2020-21 season Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड की टीम ला लीगा 2020-21 सीजन में चैंपियन बैज पहनकर मैच खेलेगी। इस बैच को ला लीगा ने तैयार किया है और रियल मेड्रिड की टीम शनिवार से शुरू होने जा रही सीजन में इस खास बैज को अपनी शर्ट पर पहनेंगे। 

इस पहल को ला लीगा ने टूर्नामेंट की गुणवत्ता को और अधिक हाइलाइट करने के एक तरीके के रूप में दो साल पहले शुरू किया था। बार्सिलोना ने 2017-18 और 2018-19 में खिताब जीता था और पहले दो सीजन में उसे यह सम्मान दिया गया था।

ये भी पढ़ें - ICC T20I Rankings : बाबर आजम को पछाड़ डेविड मलान बने नंबर वन बल्लेबाज

इस बार यह सम्मान पाने की बारी रियल मेड्रिड की है, जिसके खिलाड़ी पिछले साल खिताब जीतने के बाद अब यह बैज पहनेंगे। 

रियल मेड्रिड के खिलाड़ी 20 सितंबर को रियल सोसियादाद के खिलाफ होने वाले अपने पहले मुकाबले में इस बैज को पहनकर मैदान पर उतरेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल