1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सुनील छेत्री ने कोरोना वारियर्स को सौंपा अपना ट्विटर अकाउंट, मदद के लिए की यह खास अपील

सुनील छेत्री ने कोरोना वारियर्स को सौंपा अपना ट्विटर अकाउंट, मदद के लिए की यह खास अपील

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 30, 2021 08:24 pm IST,  Updated : Apr 30, 2021 08:24 pm IST

पिछले महीने कोरोना पॉजिटव हुए छेत्री ने सभी भारतीयों से जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने का अनुरोध किया।   

Sunil Chhetri, Twitter , SOS pl­atform, Covid-19- India TV Hindi
Sunil Chhetri Image Source : TWITTER/@NAMMAARSENAL

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कोरोना महामारी के मरीजों से जुड़ी जरूरी सूचनायें साझा करने के लिये अपने ट्विटर अकाउंट को ‘असल जिंदगी के कप्तानों’ यानी कोरोना वारियर्स को सौंप दिया है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा ,‘‘ कुछ असल जिंदगी के कप्तान हैं जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनसे मुझे उम्मीद और प्रेरणा मिलती है और मैं उनसे जुड़ना चाहता हूं।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपना ट्विटर अकाउंट इन कप्तानों को सौंपना चाहता हूं ताकि जरूरी सूचना साझा की जा सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। मैं आपकी टीम में हूं।’’ 

यह भी पढ़ें- कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए शिखर धवन, एनजीओ को दिए 20 लाख रुपये

पिछले महीने कोरोना पॉजिटव हुए छेत्री ने सभी भारतीयों से जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने का अनुरोध किया। 

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा देश कठिन समय से गुजर रहा है । चारों तरफ दर्द, दुख और क्षति है जो काफी त्रासद और निराशाजनक है। इन सभी के बीच ऐसे भी लोग हैं जो एक दूसरे की और अजनबियों की मदद कर रहे हैं ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी को इसमें भागीदार होना होगा । अपनी ओर से हरसंभव मदद करें ।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल