1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक 2020 गेम्स होने चाहिए रद्द- मैथ्युं पिंसेट

टोक्यो ओलंपिक 2020 गेम्स होने चाहिए रद्द- मैथ्युं पिंसेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 19, 2020 11:21 am IST,  Updated : Mar 19, 2020 11:29 am IST

ब्रिटेन के पिंसेंट ने 1992 से लेकर 2004 तक चार बार लगातार ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल हासिल किया।

Tokyo Olympic Flag- India TV Hindi
Tokyo Olympic Flag Image Source : GETTY IMAGE

चार बार के ओलम्पिक रोइंग चैम्पियन मैथ्युं पिंसेट ने कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि मौजूदा महामारी को देखते हुए अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ( आईओसी ) को इस साल 2020 ओलंपिक को रद्द कर देना चाहिए।

पिंसेंट ने खिलाड़ियों व एथलीटों कि सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए आईओसी को ट्वीट में लिखा, “ मुझे माफ़ करिएगा मिस्टर बाख! लेकिन इस समय ओलंपिक नहीं होने चाहिए।”

पिंसेंट ने आगे लिखा, "एथलीट प्रशिक्षण, यात्रा और अन्य चीज़ों को ध्यान रखते हुए ओलंपिक खेलों के आयोजन को स्थगित कर देना चाहिए। इसमें फैंस और सभी का भला है।"

गौरतलब है कि ब्रिटेन के पिंसेंट ने 1992 से लेकर 2004 तक चार बार लगातार ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल हासिल किया। जिसके बाद अब उन्होंने आईओसी से इस बाद इसे स्थगित करने कि गुहार लगाई है।

बता दें की ओलंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच जापान के टोक्यो शहर में किया जाना है। मगर कोरोना वायरस के कारण इससे पहले होने वाली सभी खेल गतिविधियों को स्थगित कर दिया है। जिसके बाद अब ओलंपिक खेलों को लेकर भी इसे रद्द करने कि मांग बढ़ने लगी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल