1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एक और दिग्गज फुटबॉलर ने किया संन्यास का ऐलान, रोनाल्डो के साथ जीते हैं खिताब

एक और दिग्गज फुटबॉलर ने किया संन्यास का ऐलान, रोनाल्डो के साथ जीते हैं खिताब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 09, 2023 11:24 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 11:24 pm IST

वर्ल्ड कप हार के बाद एक और स्टार फुटबॉलर ने संन्यास ले लिया है।

gareth bale- India TV Hindi
gareth bale Image Source : GETTY

फीफा वर्ल्ड कप के बाद से ही कई इंटरनेशनल फुटबॉलर्स का रिटायरमेंट लेने का सिलसिला लगातार चल रहा है। अब एक और दिग्गज खिलाड़ी ने फुटबॉल से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर लिया है। इस बार रिटायरमेंट लेने वाले खिलाड़ी गैरेथ बेल हैं। वेल्स के बेल मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन फुटबॉर्स में से एक हैं। हालांकि इस खिलाड़ी ने अब संन्यास का ऐलान कर दिया है।

बेल ने लिया रिटायरमेंट

गैरेथ बेल वेल्स की ओर से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रिकॉर्ड 41 गोल करने के बाद 33 साल की उम्र में फुटबॉल से संन्यास ले रहे हैं। बेल का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 29 नवंबर को विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ था जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था। यह बेल का 111वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। बेल ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का मेरा फैसला मेरे करियर का अब तक का सबसे कठिन फैसला रहा है।’’

ट्विटर पर किया ऐलान

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मंच पर मेरी यात्रा वह है जिसने ना केवल मेरे जीवन को बदल दिया है बल्कि मैं कौन हूं यह तय किया। मैं इस अविश्वसनीय देश के इतिहास में एक भूमिका निभाने के लिए सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं।’’ बेल ने कहा कि वह क्लब फुटबॉल से भी संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने 53 प्रीमियर लीग गोल और 81 ला लीगा गोल किए। पिछले सत्र में उन्होंने लास एंजिलिस को मेजर लीग सॉकर खिताब जीतने में मदद की। 

बेल ने पांच चैंपियंस लीग खिताब, तीन स्पेनिश लीग खिताब, एक कोपा डेल रे और एक लीग कप खिताब जीता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल