1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. World Athletics Championships 2023: पुरुष 4x400 रिले टीम फाइनल में पहुंची, तोड़ दिया एशियाई रिकॉर्ड

World Athletics Championships 2023: पुरुष 4x400 रिले टीम फाइनल में पहुंची, तोड़ दिया एशियाई रिकॉर्ड

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 27, 2023 12:43 am IST,  Updated : Aug 27, 2023 12:43 am IST

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारतीय पुरुष रिले टीम ने एशियाई रिकॉर्ड को तोड़ते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इन्होंने भारत के लिए एक और मेडल की उम्मीदों को जिंदा कर दिया है।

Men's 4x400m Relay - India TV Hindi
भारतीय मेन्स 4x400m रिले रेस टीम Image Source : TWITTER

World Athletics Championships 2023: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में अभी तक भारत ने एक भी मेडल नहीं जीता है। देश इस वक्त नीरज चोपड़ा से उम्मीद लगाए बैठा था। इसी बीच भारतीय पुरुष 4×400 मीटर रिले टीम ने शनिवार को कमाल कर दिखाया और भारत के लिए एक और मेडल की उम्मीदों को जगा दिया। आपको बता दें कि भारतीय पुरुष रिले टीम ने 4x400 मीटर इवेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक पलों में से एक था। मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल वरियाथोडी और राजेश रमेश की भारतीय टीम ने हीट 1 में दौड़ लगाई और दूसरे स्थान को हासिल किया है।

भारत पहले चरण के बाद छठे स्थान पर था लेकिन अमोज की शानदार दौड़ ने उसे दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। अजमल और राजेश रमेश ने न केवल उस बढ़त को बनाए रखने में अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि उन्होंने टीम को 2:59.05 सेकेंड का नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित करने में मदद की। एक पल के लिए लगा कि ये भारतीय चौकड़ी रेस में पहले स्थान पर आ जाएगी, लेकिन वह थोड़े सेकेंड के लिए चूक गए। इससे पहले रिले रेस में पुरुषों का एशियाई रिकॉर्ड 2:59.51 सेकेंड का था। जिसे जपानी टीम ने बनाया था। लेकिन अब यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम है। फाइनल में पहुंचे देशों की लिस्ट में भी भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है। रविवार को 4×400 मीटर पुरुष रिले रेस का फाइनल खेला जाएगा।

इन देशों ने फाइनल में बनाई जगह

  1. यूएसए - 2:58.47 सेकेंड
  2. भारत - 2:59.05 सेकेंड
  3. ग्रेट ब्रिटेन - 2:59.42 सेकेंड
  4. बोत्सवाना - 2:59.42 सेकेंड
  5. जमैका - 2:59.82 सेकेंड
  6. फ्रांस - 3:00.05 सेकंड
  7. इटली - 3:00.14 सेकंड
  8. नीदरलैंड - 3:00.23 सेकेंड

यह भी पढ़ें

PAK vs AFG: एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने दिखाया दम, अफगानिस्तान को किया क्लीन स्वीप

BWF World Championship: HS Prannoy इतिहास रचने से चूके, सेमीफाइनल में मिली हार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल