1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल का हुआ ऐलान, नीरज चोपड़ा करेंगे अगुवाई

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल का हुआ ऐलान, नीरज चोपड़ा करेंगे अगुवाई

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 31, 2025 08:23 pm IST,  Updated : Aug 31, 2025 08:23 pm IST

जापान की राजधानी टोक्यो में 13 से 21 सितंबर तक वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा जिसमें भारत की तरफ से कुल 19 एथलीट का दल हिस्सा लेगा। इसमें जैवलिन थ्रो के इवेंट में कुल नीरज चोपड़ा सहित कुल चार खिलाड़ी एक्शन में दिखाई देंगे।

Neeraj Chopra- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा Image Source : PTI

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने जापान की राजधानी टोक्यो में 13 से 21 सितंबर तक होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के 19 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। भारत के इस दल में जहां 14 पुरुष एथलीट शामिल हैं तो वहीं 5 महिला एथलीट को भी जगह मिली हैं जिसमें सभी कुल 15 इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। इसमें से गुलवीर सिंह और पूजा सिर्फ 2 ऐसे एथलीट हैं जो 2 अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लेंगे। भारतीय दल में नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है जिनको वाइल्ड कार्ड जरिए एंट्री मिली है।

नीरज चोपड़ा सहित कुल 4 एथलीट लेंगे जैवलिन थ्रो के इवेंट में हिस्सा

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा अगले महीने टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत की 19 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे। जबकि उभरते हुए धावक अनिमेष कुजूर इस इवेंट में जगह बनाने वाले पहले भारतीय धावक हैं। पुरुष जैवलिन थ्रो इवेंट में दो बार के ओलंपिक मेडल विजेता नीरज चोपड़ा के अलावा सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव नाम शामिल है। पिछली बार भी चैंपियनशिप में चार भारतीयों ने क्वालीफाई किया था लेकिन रोहित चोट के कारण बाहर हो गए थे। इन सभी के अलावा विनाश साबले 3000 मीटर स्टीपलचेज, पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज, गुलवीर सिंह 5000 मीटर, प्रवीण चित्रवेल ट्रिपल जंप के इवेंट में हिस्सा लेंगे।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ये 19 भारतीय एथलीट लेंगे हिस्सा

पुरुष - नीरज चोपड़ा, सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव (पुरुष भाला फेंक), मुरली श्रीशंकर (पुरुष लंबी कूद), गुलवीर सिंह (पुरुष 5000 मीटर और 10000 मीटर), प्रवीण चित्रावेल और अब्दुल्ला अबुबाकर (पुरुष ट्रिपल जंप), सर्वेश अनिल कुशारे (पुरुष हाई जंप), अनिमेष कुजूर (पुरुष 200 मीटर), तेजस शिरसे (पुरुष 110 मीटर स्टिपलचेज रन), सर्विन सबेस्टियन (पुरुष 20 किमी पैदल चाल), राम बाबू और संदीप कुमार (पुरुष 35 किमी पैदल चाल)।

महिलाएं - पारुल चौधरी और अंकिता ध्यानी (महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज), अन्नू रानी (महिलाओं की जैवलिन थ्रो), प्रियंका गोस्वामी (महिलाओं की 35 किलोमीटर पैदल चाल), पूजा (महिलाओं की 800 मीटर और 1500 मीटर)।

ये भी पढ़ें

हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, जापान को 3-2 से दी मात

World Badminton Championship: सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग को मिली हार, ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल