1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. MWC 2016: सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज लॉन्च, जानिए फीचर्स

MWC 2016: सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज लॉन्च, जानिए फीचर्स

 Written By: Manoj Sharma
 Published : Feb 22, 2016 12:37 pm IST,  Updated : Feb 22, 2016 12:38 pm IST

सैमसंग ने बार्सिलोना में शुरू हुए विश्वप्रसिद्ध ट्रेड शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2016 से ठीक पहले सैमसंग गैलेक्सी एस7 औऱ गैलेक्सी एस7 एज लॉन्च कर दिए हैं। इसी साल मार्च से हाईटेक फीचर्स वाले

samsung galaxy s7 supports wireless charging
samsung galaxy s7 supports wireless charging

इसके अलावा एंड्रॉइड के लेटेस्ट सैमसंग के इन दोनों फोन्स में ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे आप अपने ज़रूरी नोटिफिकेशन्स, टाइम और तारीख फोन की स्क्रीन पर हर वक्त देख सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज, दोनों ही फोन्स दो वैरिएंट्स 32 जीबी और 64 जीबी में उपलब्ध होंगे। इतना ही नहीं, आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इन दोनों ही फोन्स का स्टोरेज 200 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इन फोन्स में फास्ट बैटरी चार्जिंग फीचर भी दिया गया है और दोनों ही वैरिएंट्स एनएफसी और एमएसटी पैमेंट टेक्नोलॉजी औऱ और वायरलेस चार्जिंग को भी स्पोर्ट करते हैं। इसके साथ ही इन फोन्स को डस्ट औऱ वॉटर रज़िस्टेंस होने के लिए आईपी68 रेटिंग भी मिली हुई है।

"हम कोशिश करते हैं कि दुनिया ज़्यादा ब्राइट, शार्प औऱ सुविधाजनक बने। अपने इस विज़न को हमने सैमसंग गैलेक्सी एस7 औऱ गैलेक्सी एस7 एज के खूबसूरत डिज़ाइन औऱ आसानी से इस्तेमाल करने के अनुभव के ज़रिए सच करने की कोशिश की है।" सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रेज़ीडेंट डीजे कोह ने कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक