1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. पैनासोनिक का शानदार स्मार्टफोन लॉन्च, फीचर्स हाईटेक, कीमत 7,990 रुपये

पैनासोनिक का शानदार स्मार्टफोन लॉन्च, फीचर्स हाईटेक, कीमत 7,990 रुपये

 Written By: Manoj Sharma
 Published : Feb 10, 2016 08:14 pm IST,  Updated : Feb 10, 2016 08:15 pm IST

नई दिल्ली: ​अपने स्मार्टफोन पर अंग्रेजी का इस्तेमाल करके आप बोर हो गए हैं या फिर आप चाहते हैं कि अपनी भाषा में ही स्मार्टफोन पर मैसेज भेजें या फेसबुक पेज अपडेट करें, तो पैनासोनिक

 

panasonic p66 mega 5-inch ips display
panasonic p66 mega 5-inch ips display

21 भारतीय भाषाओं को स्पोर्ट करता है यह फोन

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस पर आप 21 भारतीय भाषाओं में से किसी में भी काम कर सकेंगे। मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, मैसेज भेजना और सोशल मीडिया अपडेट करना जैसे काम अब आपको अंग्रेजी में करने की मजबूरी नहीं रहेगी।

ज़्यादा लोगों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने की कोशिश

पैनासोनिक इंडिया के मोबिलिटी डिवीजन के बिजनेस हेड पंकज राणा ने इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की घोषणा करते हुए कहा, "डिजिटल इंडिया पहल लोगों को डिजिटल वर्ल्ड से उनकी भाषा में जोड़ना है। भारत में मोबाइल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की बढ़ती संख्या भारतीयों की डिजिटल होती इच्छाओं का सबूत है।" उन्होंने आगे कहा, "अपने नए फोन में कई भाषाओं को मुहैया कराकर पैनासोनिक स्मार्टफोन प्रौद्योगिकी से लोगों को जोड़कर मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल नेटवर्किंग तथा वर्चुअल एंटरटेनमेंट में अवसरों का लाभ उन्हें मुहैया कराने चाहते हैं।"

पैनासोनिक पी66 मेगा स्पेसिफिकेशन्स:

डिस्प्ले 5-इंच
प्रोसेसर 1.3 गीगाहर्ट्ज़
कैमरा 8-मेगापिक्सल (रियर), 5-मेगापिक्सल (फ्रंट)
रैम 2 जीबी
इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी
बैटरी 3200 एमएएच
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक