Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. रिलायंस का बड़ा धमाका, सिर्फ JioPhone यूजर्स के लिए आया 49 रुपये का धांसू प्लान!

रिलायंस का बड़ा धमाका, सिर्फ JioPhone यूजर्स के लिए आया 49 रुपये का धांसू प्लान!

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jan 25, 2018 07:26 pm IST, Updated : Jan 25, 2018 07:26 pm IST

अपने धमाकेदार ऑफर्स से टेलिकॉम सेक्टर को हिलाकर रख देने वाले रिलायंस जियो ने एक और बड़ा धमाका किया है...

JioPhone- India TV Hindi
JioPhone

नई दिल्ली: अपने धमाकेदार ऑफर्स से टेलिकॉम सेक्टर को हिलाकर रख देने वाले रिलायंस जियो ने एक और बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने जियोफोन के यूजर्स के लिए सिर्फ 49 रुपये का एक मंथली पैक लॉन्च किया है। इस पैक के जरिए जियोफोन के यूजर्स को 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल मिलाकर 1GB डेटा का फायदा दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस ऑफर को एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ जियोफोन के यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है।

आपको बता दें कि इस ऑफर का लाभ लेने के लिए सिम का JioPhone में ही होना अनिवार्य है। यदि आप किसी और फोन में यह सिम डालकर रिचार्ज करेंगे तो इसका लाभ नहीं ले पाएंगे। यह ऑफर 26 जनवरी से प्रभावी होगा। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, 'जियोफोन यूजर्स सिर्फ 49 रुपये में 28 दिनों तक मुफ्त वायस कॉल के साथ अनलिमिटेड डेटा (1GB हाई स्पीड) इस्तेमाल कर सकेंगे।' जियो ने इसके साथ ही 11, 21, 51 और 101 रुपये के डेटा पैक की भी घोषणा की है।

ये हैं JioPhone के फीचर्स:

वॉइस कमांड: रिलायंस का जियोफोन वॉइस कमांड्स को सपोर्ट करता है। रिलायंस की सालाना जनरल मीटिंग में कंपनी ने दिखाया कि कैसे इस फोन से वॉइस कमांड के जरिए किसी को कॉल या मैसेज किया जा सकता है। इसके अलावा वॉइस कमांड से ऐप खोले जा सकते हैं और साथ ही साथ अन्य कई चीजें की जा सकती हैं।

24 भाषाओं को करेगा सपोर्ट: नया JioPhone 24 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा। बताया जा रहा है कि इस फोन का कीपैड भी मल्टि-लिंगुअल होगा यानी कई भाषाओं को सपोर्ट करेगा।

मिलेगा अनलिमिटेड डेटा: जियोफोन को लॉन्च करते हुए कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि इस फोन के जरिए यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इस फोन के लिए प्लान 153 रुपये से शुरू होगा जो कंपनी के ‘धन धना धन’ ऑफर के अंतर्गत होगा।

फ्री वॉइस कॉल्स: अनलिमिटेड डेटा के अलावा जियोफोन से सारी वॉइस कॉल भी फ्री रहेंगी। रिलायंस जियो नेटवर्क पर पहले से ही सारी वॉइस कॉल्स फ्री हैं।

मुश्किल में भी साथ देगा जियोफोन: यदि आप किसी मुश्किल में फंस जाते हैं तो अपने करीबियों को सिर्फ एक बटन दबाते ही बता सकते हैं। पहले से सेव कुछ नंबर्स पर आपके नंबर से उन्हें आपकी लोकेशन भेज दी जाएगी। इसके लिए आपको सिर्फ 5 नंबर की बटन को थोड़ी देर तक दबाकर रखना होगा।

नेविगेशन से लेकर FM रेडियो तक: 4G VoLTE टेक्नॉलजी पर आधारित जियोफोन में अल्फान्यूमेरिक कीपैड, 4वे नेविगेशन, 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले, एसडी कार्ड स्लॉट, माइक्रोफोन ऐंड स्पीकर, टॉर्चलाइट, हेडफोन जैक, रिंगटोन्स और FM रेडियो जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

NFC पेमेंट भी होगी: कंपनी की योजना साल के अंत तक इस फोन पर NFC टेक्नॉलजी लॉन्च करने की है। इस टेक्नॉलजी की मदद से आप अपने जन-धन खाते, UPI खाते, बैंक खाते और डेबिट/ क्रेडिट कार्ड को जोड़ने के साथ-साथ वन टैप पेमेंट भी कर पाएंगे।

इंटरनल मेमरी और RAM: रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। फोन में 512MB RAM और 4GB इंटरनल मेमरी हो सकती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा और बैटरी: जियोफोन में 2 मेगा पिक्सल का रियर कैमरा और VGA फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा। फोन में 2,000 mAh की बैटरी हो सकती है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement