1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. ShareChat ने किया सर्किल इंटरनेट का अधिग्रहण, सौदे की राशि का नहीं किया खुलासा

ShareChat ने किया सर्किल इंटरनेट का अधिग्रहण, सौदे की राशि का नहीं किया खुलासा

 Edited By: India TV Tech Desk
 Published : Aug 24, 2020 03:33 pm IST,  Updated : Aug 24, 2020 03:33 pm IST

सर्किल इंटरनेट के कारोबार के अधिग्रहण के बाद इसकी 15 सदस्यों की टीम शेयरचैट के साथ जुड़ गई है।

ShareChat acquires SAIF Partners-backed Circle Internet- India TV Hindi
ShareChat acquires SAIF Partners-backed Circle Internet Image Source : SHARECHAT

नई दिल्‍ली। शेयरचैट ने बेंगलुरु की कंपनी सर्किल इंटरनेट का अधिग्रहण किया है। इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है। इस अधिग्रहण से घरेलू सोशल मीडिया एप को अपने मंच पर हाइपरलोकल सामग्री को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

सर्किल इंटरनेट को 2018 में उचित कुमार, गौरव अग्रवाल तथा शशांक शेखर (शेयरचैट के पूर्व कार्यकारी) ने शुरू किया था। सैफ पार्टनर्स और वेंचर हाइवे समर्थित सर्किल इंटरनेट दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में भारतीय भाषाओं के इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं को स्थानीय स्तर की जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराती है।

फिलहाल इसकी मौजूदगी उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा केरल के 120 से अधिक जिलों में है। गठन के बाद से इस मंच पर 20 लाख से अधिक हाइपरलोकल सामग्रियों का सृजन हुआ है। एक बयान में कहा गया है कि सर्किल इंटरनेट के कारोबार के अधिग्रहण के बाद इसकी 15 सदस्यों की टीम शेयरचैट के साथ जुड़ गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक