1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. शेयरचैट का मोज कर रहा नए फीचर व टूल पर निवेश, क्रिएटर बेस का करना चाहती है विस्‍तार

शेयरचैट का मोज कर रहा नए फीचर व टूल पर निवेश, क्रिएटर बेस का करना चाहती है विस्‍तार

 Edited By: India TV Tech Desk
 Published : Aug 15, 2020 02:18 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 02:18 pm IST

शेयरचैट ने 30 घंटे में इस एप को विकसित किया और बहुत कम समय में इसे पांच करोड़ बार से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

ShareChat’s Moj says investing in tools, features and expanding creator base- India TV Hindi
ShareChat’s Moj says investing in tools, features and expanding creator base Image Source : MOJ

नई दिल्ली। टिकटॉक जैसे चीन के विभिन्न एप पर पाबंदी के बीच शेयरचैट के शॉर्ट वीडियो एप मोज ने कहा है कि वह कंटेट बनाने वालों को नए टूल और फीचर देने पर निवेश कर रहा है। इससे कंपनी को अपने मंच पर लोगों के समय बिताने में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

भारत सरकार ने 29 जून को टिकटॉक समेत 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके दो दिन बाद एक जुलाई को शेयरचैट ने इस एप को गूगल के प्लेस्टोर पर डाला था। शेयरचैट के सह-संस्थापक और मुख्य परिचालन  अधिकारी फरीद अहसान ने कहा कि हमारी टीम ने 30 घंटे में इस एप को विकसित किया और बहुत कम समय में इसे पांच करोड़ बार से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि कृत्रिम मेधा और मशीन लर्निंग जैसी नई प्रौद्योगिकियों की मदद से एप पर सृजनकर्ताओं के आधार बढ़ाने और एप ग्राहकों के आधार का विस्तार करने पर ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि उन्होंने इस पर आने वाले खर्च की जानकारी नहीं दी। कंपनी के अनुसार मोज के मंच पर 28 लाख से अधिक यूजर्स हैं, जो हर रोज करीब 25 लाख नए वीडियो बनाते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

App