1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. AI को लेकर Google CEO सुंदर पिचाई ने कही ऐसी बात, खुशी से झूम उठेंगे कोडिंग करने वाले इंजीनियर्स

AI को लेकर Google CEO सुंदर पिचाई ने कही ऐसी बात, खुशी से झूम उठेंगे कोडिंग करने वाले इंजीनियर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 09, 2025 08:30 am IST,  Updated : Jun 09, 2025 08:36 am IST

AI को लेकर गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने बड़ी बात कही है। पिचाई द्वारा कही गई इस बात से दुनियाभर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की टेंशन खत्म होने वाली है।

Sunder Pichai, Google CEO, AI- India TV Hindi
सुंदर पिचाई Image Source : FILE

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद जहां एक तरफ हमारे कई काम आसान हो गए हैं, वहीं एआई को इंसानों की नौकरी के लिए खतरा बताया जा रहा है। एआई के आने के बाद से कई कंपनियों ने नौकरियों में भारी कटौती की है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने एआई को लेकर ऐसी बात कही है, जिसकी वजह से कोडिंग करने वाले इंजीनियर्स खुश हो सकते हैं।

AI से मिल रही चुनौती

ChatGPT और Google Gemini जैसे एआई टूल्स लगातार इंसानी दिमाग को चुनौती दे रहे हैं। इन्हें लगातार बेहतर किया जा रहा है। सैम ऑल्टमैन के OpenAI द्वारा डेवलप किया गया डीप रिसर्च एजेंट और गूगल जेमिनी के डीप माइंड टूल्स ने हाल ही में सॉफ्टवेयर कोडिंग करने वाले टूल्स डेवलप कर लिए हैं। ये टूल्स इंजीनियर्स की तरह आसानी से कोडिंग कर सकते हैं। इन टूल्स के आने के बाद कई एक्सपर्ट्स ने कहा था कि आने वाले 5 साल में कोडिंग करने वाले इंजीनियर्स की जॉब्स 50% तक कम हो सकती है।

सुंदर पिचाई ने क्या कहा?

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई एआई द्वारा सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को रिप्लेस करने वाली बात पर सकारात्मक दिखे। हाल में एक पॉडकारस्ट के दौरान पिचाई ने कहा कि गूगल के सॉफ्टवेयर्स के 30% कोड्स एआई की मदद से लिखे जाते हैं। ये टूल्स इंसानों की मदद करने के लिए हैं। कंपनी आने वाले समय में ज्यादा सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को हायर करने वाली है। उन्होंने यह भी समझाया कि एआई क्यों इंसानों को रिप्लेस नहीं कर पाएगा।

पिचाई ने कहा कि हम अपने इंजीनियर्स की संख्यां में 10% का इजाफा करने वाले हैं। प्रोग्रामिंग के लिए एआई की मदद से कोडिंग की जा सकती है। ऐसे में एआई कभी भी इंसानों को रिप्लेस नहीं कर सकता है। इंसानों में जिस तरह की प्रॉबल्म सॉल्व करने की क्षमता होती है, वो एआई में कभी नहीं आ सकता है। इंसानों को कोडिंग करने में मजा आता है। पिछले दिनों कई रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि एआई की वजह से आने वाले कुछ साल में कई सेक्टर्स के जॉब्स को खतरा है।

यह भी पढ़ें -

WWDC 2025: एप्पल का डेवलपर्स कांफ्रेंस आज, iOS 26 समेत पेश होंगे ये प्रोडक्ट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक