Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, BSNL-Vi की एक झटके में उड़ गई नींद

Airtel का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, BSNL-Vi की एक झटके में उड़ गई नींद

Written By: Gaurav Tiwari
Published : Feb 14, 2025 01:17 pm IST, Updated : Feb 14, 2025 01:17 pm IST

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरेटल ने अपने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। Airtel अपने यूजर्स के लिए फ्री कॉलिंग वाला सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आ गया है। अब आप 500 रुपये से भी कम कीमत में 84 दिन की वैलडिटी पा सकेंगे।

Airtel, Airtel Offer, Airtel Plan, Airtel Recharge Plan, Airtel Best Offer, Airtel 84 days Plan- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो एयरटेल ने करोड़ों ग्राहकों की कराई मौज।

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 38 करोड़ यूजर्स एयटेल की सर्विस का इस्तेमाल कर करते हैं। कंपनी ने पिछले साल अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की थी लेकिन कुछ दिन पहले Airtel ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया  जिसने दूसरी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी। एयरटेल अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए 84 दिन वाला सस्ता प्लान (Airtel Cheapest Plan) लेकर आ गया है।

आपको बता दें कि टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI की तरफ से पिछले साल टेलिकॉम कंपनियों को वॉइस ओनली वाले सस्ते प्लान्स (Cheapest Calling Plan) लॉन्च करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत एयरटेल ने कुछ दिन पहले पोर्टफोलियो में 84 दिन तक चलने वाला एक धमाकेदार प्लान जोड़ा है। Airtel ने अपने इस प्लान से वीआई और सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL की नींद उड़ा दी है।

Airtel का 84 दिन वाला सस्ता प्लान

अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं और आपको कॉलिंग के लिए कोई सस्ता और किफायती प्लान चाहिए तो अब एयटेल के पास ऐसा प्लान मौजूद है। एयरटेल के 469 रुपये के प्लान ने करोड़ों यूजर्स की बड़ी परेशानी खत्म कर दी है। कंपनी इस सस्ते प्लान में ग्राहकों को 84 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है। 

फ्री कॉलिंग वाला सस्ता रिचार्ज प्लान

कंपनी के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 84 दिन तक लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जाती है। Airtel यूजर्स को इसमें पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 900 फ्री एसएमएस भी ऑफर करती है। एयरटेल का यह प्लान स्पैम फाइटिंग प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें आपको फ्री हैलोट्यून्स की सर्विस भी मिलती है।

अगर आप एयरटेल के ऐसे यूजर हैं जिन्हें इंटरनेट की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती तो यह सस्ता रिचार्ज प्लान आपके लिए काफी किफायती हो सकता है। 84 दिन वाले इस प्लान से आप एक बार में करीब 3 महीने के लिए बार-बार रिचार्ज के झंझट से बच जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- 1 अप्रैल से फ्री हो जाएगा यह AI टूल, अभी खर्च करने पड़ते हैं हर महीने 700 रुपये से ज्यादा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement