1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के करोड़ों ग्राहकों के लिए खुशखबरी, इन 3 प्लान्स के साथ अब मिलेगा 5 लाख तक का इंश्योरेंस

Airtel के करोड़ों ग्राहकों के लिए खुशखबरी, इन 3 प्लान्स के साथ अब मिलेगा 5 लाख तक का इंश्योरेंस

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 24, 2024 09:37 am IST,  Updated : Oct 24, 2024 09:38 am IST

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों को कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है। एयरटेल अब अपने ग्राहकों को लिए कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान्स भी लेकर आया है जिसमें कंपनी फ्री एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी उपलब्ध करा रही है। एयरटेल यूजर्स को 5 लाख तक का फ्री इंश्योरेंस दे रही है।

Airtel, Airtel, Airtel Recharge, Airtel Offer, airtel accidental insurance offer, Tech News, Recharg- India TV Hindi
एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर। Image Source : फाइल फोटो

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 39 करोड़ लोग एयरटेल की सर्विस इस्तेमाल करते हैं। एयरटेल अपने ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध कराने के साथ साथ दूसरी कई तरह की सर्विस भी देती है। एयरटेल के पास अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स के ऑप्शन मौजूद हैं। एयरटेल अपने ग्राहकों को कुछ रिचार्ज प्लान्स में Accidental Insurance की सुविधा भी देती है। आइए आपको कंपनी के इन प्लान्स के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

आपको बता दें कि ग्राहकों को इंश्योरेन्स की सुविधा देने के लिए एयरटेल ने ICICI Lombard के साथ साझेदारी की है। अगर आपने एक्सीडेंटल हेल्थ इंशोरेन्स नहीं लिया है तो आप एयरटेल के रिचार्ज के जरिए इसका फायदा ले सकते हैं। आइए आपको एयरटेल के उन प्लान्स के बारे में बताते हैं जिसमें एक्सीडेंटल इंश्योरेंस दिया जाता है। 

Airtel फ्री दे रहा है एक्सीडेंटल इंश्योरेंस

एयरटेल का Accidental Insurance वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 239 रुपये का आता है। इसमें ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। प्लान में आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ साथ डेली 2GB डेटा मिलता है। मतलब आपको प्लान में कुल 56GB डेटा ऑफर किया जाता है। एयरटेल यूजर्स को डेली 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर करती है। इसमें रिचार्ज प्लान लेने वाले यूजर्स को ICICI Lombard की तरफ से Accidental Insurance दिया जाता है। किसी कारण वश मृत्यु या फिर दिव्यांग होने पर ग्राहकों को 1 लाख रुपये और हॉस्पिटल में एडमिट होने पर 25,000 रुपये दिए जाएंगे। 

आपको बता दें कि एयरटेल के 239 रुपये प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है लेकिन इसमें मिलने वाले Accidental Insurance को 30 दिन तक कवर किया जाता है। 

इन प्लान्स में भी मिलती है यह सुविधा

एयरटेल का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस वाला दूसरा रिचार्ज प्लान 399 रुपये का आता है। इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें भी 239 रुपये वाले प्लान की ही तरह एक्सीडेंटल इंश्योरेंस दिया जाता है। कंपनी के पास ग्राहकों के लिए 969 रुपये रिचार्ज प्लान भी मौजूद है। इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें 84 दिन के लिए किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। 

इसमें प्लान में ग्राहकों को कंपनी पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 126GB डेटा दिया जाता है, मतलब आप हर दिन 1.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में भी ग्राहकों को बाकी दो प्लान की ही तरह एक्सीडेंटल इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है। आपको बता दें कि अगर आपके पास एक से अधिक एयरटेल के सिम हैं तो कंपनी आपको अधिकतम 5 लाख तक का ही एक्सीडेंटल इंश्योरेंस उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा कंपनी के एक और शर्त है कि यह फायदा सिर्फ 18 से 30 साल के व्यक्तियों को ही मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- Realme GT 7 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म, Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ मिलेगी IP69 की रेटिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक