Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का खास रिचार्ज प्लान, 90 दिन के लिए कंपनी ने 38 करोड़ ग्राहकों की दूर कर दी टेंशन

Airtel का खास रिचार्ज प्लान, 90 दिन के लिए कंपनी ने 38 करोड़ ग्राहकों की दूर कर दी टेंशन

Written By: Gaurav Tiwari Published : Feb 27, 2025 10:19 am IST, Updated : Feb 27, 2025 10:19 am IST

Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं तो हम आपको एयरटेल के एक धमाकेदार रिचार्ज के बारे में बताने जा रहे हैं। Airtel ने यूजर्स को सस्ते दाम में 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।

Airtel, Artel Plan, Airtel Offer, Airtel Recharge, Airtel news, Airtel Best Offer, Airtel 90 Days Pl- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो एयरटेल ने किफायती रिचार्ज प्लान से कराई मौज।

कुछ सालों की राहत के बाद एक बार फिर से मोबाइल रिचार्ज कराना बड़ा मुश्किल हो चुका है। रिचार्ज प्लान्स इतने महंगे हो चुके हैं कि जब भी प्लान खत्म होने लगता है तो मन में एक टेंशन आ जाती है। इस बीच देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। एयरटेल ने अपने 38 करोड़ यूजर्स के लिए एक 90 दिन वाला धमाकेदार प्लान पेश किया है।

Airtel के पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के शानदार प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी ग्राहकों को सस्ते और महंगे तो प्लान्स ऑफर करती ही है साथ में छोटी वैलिडिटी से लंबी वैलिडिटी वाले कई सारे प्लान्स भी मौजूद हैं। लेकिन अब यूजर्स को बार बार महंगा रिचार्ज प्लान न लेना पड़े इसलिए एयरटेल ने एक किफायती प्लान लिस्ट में जोड़ा है।

Airtel यूजर्स की हुई मौज 

एयरटेल के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वह उन यूजर्स  के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है जो हर महीने रिचार्ज के झंझट में नहीं पड़ना चाहते। एयरटेल अब अपने ग्राहकों को एक हजार रुपये से कम में 90 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। आप सिर्फ 929 रुपये के प्लान से पूरे 3 महीने तक रिचार्ज की परेशानी से दूर रह सकते हैं।

एयरटेल 929 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 90 दिन के लिए लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। आप 90 दिन तक बेहिचक दिल खोलकर बातें कर सकते हैं। फ्री कॉलिंग की ही तरह कंपनी ग्राहकों को लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क लिए डेली 100 फ्री एसएमएस भी देती है। 

प्लान में मिलेगा 135GB डेटा

एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा ऑफर्स की बात करें तो इसमें 90 दिन के लिए ग्राहकों को कुल 135GB डेटा मिलता है। मतलब आप डेली 1.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी आप ब्राउजिंग कर पाएंगे लेकिन आपको इंटरनेट की स्पीड स्लो मिलेगी। बता दें कि एयरटेल का यह प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर भी लेकर आता है। 5G नेटवर्क पर आप फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

एयरटेल अपने ग्राहकों इस 929 रुपये के रिचार्ज प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है। इसमें ग्राहकों को एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले के साथ फ्री टीवी शो, मूवीज, लाइव चैनल्स देखने का भी मौका मिलता है। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को फ्री हैलो ट्यून्स भी ऑफर की जाती है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S23 Ultra 256GB के ऑफर्स ने करा दी मौज, 200MP कैमरे वाला फोन इससे सस्ता नहीं मिलेगा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement