1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon Sale का आखिरी दिन, 200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत धड़ाम

Amazon Sale का आखिरी दिन, 200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत धड़ाम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 09, 2025 10:39 am IST,  Updated : May 09, 2025 10:39 am IST

Amazon Sale में सैमसंग के सबसे तगड़े फोन Galaxy S24 Ultra को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन 200MP कैमरा, Galaxy AI जैसे फीचर्स से लैस है। अमेजन सेल के आखिरी दिन फोन की कीमत में भारी प्राइस कट किया गया है।

Samsung Galaxy S24 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा Image Source : FILE

Amazon पर चल रहे Great Summer Sale का आज आखिरी दिन है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल आज रात 11:59 बजे खत्म हो जाएगी। इस सेल में सैमसंग के 200MP कैमरा वाले सबसे दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra को सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। पिछले साल लॉन्च हुआ सैमसंग का यह फोन इस सेल में 50,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है।

मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

AI फीचस से लैस Samsung Galaxy S24 Ultra को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लिस्ट किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर यह फोन 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। वहीं, Flipkart पर यह फोन 1,19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन पर यह फोन अब तक के सबसे कम कीमत में मिल रहा है।

Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स

Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.8 इंच के Quad HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। सैमसंग के इस फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB रैम और 512GB तक स्टोरोज का सपोर्ट मिलेगा।

यह फोन 5000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में आपको रिवर्स वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर का भी सपोर्ट मिलेगा। सैमसंग का यह फोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50MP, 12MP और 10MP के तीन और कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। यह Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। इसके अलावा यह Galaxy AI फीचर से भी लैस है।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक