1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. India Pakistan Tension: सरकार की एडवाइजरी, बड़े साइबर अटैक की आशंका, रहें सावधान

India Pakistan Tension: सरकार की एडवाइजरी, बड़े साइबर अटैक की आशंका, रहें सावधान

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 09, 2025 06:39 am IST,  Updated : May 09, 2025 06:39 am IST

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। सरकार की एडवाइजरी में लोगों और संस्थानों को बड़े साइबर अटैक से सावधान रहने के लिए कहा है।

Cyber Attack- India TV Hindi
साइबर अटैक (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच चल तनाव के दौरान सरकार ने बड़े साइबर अटैक की आशंका जताई है। केंद्र सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक स्पेशल एडवाइजरी जारी करके वित्त और अन्य क्रिटिकल सेक्टर को अपनी साइबर सुरक्षा मजबूत करने की सलाह दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से इन संस्थानों पर साइबर अटैक किया जा सकता है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद से दोनों देश के बीच टेंशन और बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्योरिटी एजेंसी ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि हम पहलगाम अटैक के बाद से ही सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सलाह दे रहे हैं।

CERT-In ने अपनी एडवाइजरी में खास तौर पर फाइनेंशियल सेक्टर जैसे कि बैंक और अन्य क्रिटिकल सेक्टर को सलाह देते हैं कि अपने अलर्ट मैकेनिज्म को बेहतर करें। इसके लिए इंडस्ट्री बॉडी NASSCOM के साथ अलर्ट मैकेनिज्म के लिए सहयोग ले सकते हैं।

सोशल मीडिया के जरिए हो सकता है अटैक

वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान की तरफ से अनजान नंबरों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी साइबर अटैक किया जा सकता है। ऐसे में लोगों को अपने वाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक या फाइल को ओपन नहीं करना चाहिए। इसके जरिए साइबर अटैक किया जा सकता है।

पाकिस्तान स्थित साइबर क्रिमिनल्स यूजर्स को फनी वीडियो जैसे कि 'Dance of the Hillary' आदि के नाम से अनजान नंबरों से फाइल या फिर लिंक भेज सकते हैं। लोगों को आगाह किया जाता है कि ऐसे किसी भी लिंक और फाइल को ओपन न करें। इसके जरिए आपके स्मार्टफोन या पीसी को हैक किया जा सकता है, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें - 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक