1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart Sale: 1.5 टन वाले Split AC की कीमत धड़ाम, 50% सस्ते मिल रहे ये 5 एयर कंडीशनर

Flipkart Sale: 1.5 टन वाले Split AC की कीमत धड़ाम, 50% सस्ते मिल रहे ये 5 एयर कंडीशनर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 08, 2025 01:13 pm IST,  Updated : May 08, 2025 01:13 pm IST

Flipkart Sale: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में 1.5 टन वाले Split AC को आधी कीमत में घर ला सकते हैं। इस सेल में LG, Voltas, Realme, Carrier जैसे ब्रांड्स के एसी सस्ते में मिल रहे हैं।

1.5 ton Split AC discount offer- India TV Hindi
1.5 टन स्प्लिट एसी पर ऑफर Image Source : FILE

Flipkart पर चल रहे SASA Sale में 1.5 Ton वाले Split AC की कीमत में भारी कटौती की गई है। इस सेल में LG, Voltas, Realme, Carrier जैसे  ब्रांड्स के 1.5 टन वाले Split AC को 50% तक डिस्काउंट में घर ला सकते हैं। पूरे उत्तर भारत में गर्मियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में अगर आप भी नए एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में आप इन्हें आधी कीमत में खरीद सकते हैं। आइए, जानते हैं एसी पर मिल रहे ऑफर के बारे में...

Voltas 1.5 Ton Split AC

वोल्टास का यह एयर कंडीशनर Flipkart पर 46% सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस एसी की कीमत 62,990 रुपये है। इसे 33,990 रुपये की कीमत में घर ला सकते हैं। इसके अलावा एसी की खरीद पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है। यह एसी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें 4-इन-1 एडजस्टिबल मोड, एंटी-डस्ट फिल्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है।

MarQ 1.5 Ton

MarQ कंपनी के इस 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले एयर कंडीशनर की खरीद पर 51% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस एसी की कीमत 51,990 रुपये है। डिस्काउंट के बाद यह 24,990 रुपये में मिल रहा है। यह एसी 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग सिस्टम पर काम करता है। साथ ही, इसमें 5 साल की कंप्रिहेंसिव वॉरंटी भी ऑफर की जा रही है।

Realme TechLifer 1.5 Ton

इस एयर कंडीशनर को 50% डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 66,999 रुपये है और इसे डिस्काउंट के बाद 32,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस एसी में 5-इन-1 कूलिंग मोड मिलता है और यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग को सपोर्ट करता है। 

LG 1.5 Ton

LG का यह एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग को सपोर्ट करता है। इस एसी में 6-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी दी गई है। इस एसी की कीमत 78,990 रुपये है और डिस्काउंट के बाद इसे 36,490 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाता है।

Carrier 1.5 Ton

Carrier के इस एसी की खरीद पर 47% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस एसी की कीमत 68,290 रुपये है, जिसे 35,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 3 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है। साथ ही, यह इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, 6-इन-1 कूलिंग, स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें -

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक