1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आपके फोन का पूरा कंट्रोल ले लेगा ये नया Android मालवेयर, OTP सहित कई डिटेल्स हो सकती हैं हैक-जानें कैसे बचें

आपके फोन का पूरा कंट्रोल ले लेगा ये नया Android मालवेयर, OTP सहित कई डिटेल्स हो सकती हैं हैक-जानें कैसे बचें

 Published : Mar 20, 2026 12:24 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 12:24 pm IST

एक नए एंड्रॉइड मालवेयर के बारे में पता चला है जो आपके फोन पर पूरा कंट्रोल ले लेता है और OTP सहित कई जरूरी जानकारियों का भी एक्सेस हासिल कर लेता है।

Android Malware- India TV Hindi
एंड्रॉइड मालवेयर Image Source : FREEPIK

Android Malware Perseus: स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अक्सर खतरनाक मालवेयर की चेतावनी सामने आती रहती है क्योंकि इसका असर आपके फोन में मौजूद डेटा के हैक होने के रूप में सामने आ सकता है। अब एंड्रॉइड फोन में घुसने वाले एक मालवेयर के बारे में पता चला है जो आपके फोन में आने वाली सेंसेटिव जानकारी जैसे बैंक डिटेल्स, OTP या दूसरी कई जरूरी जानकारी को हैकर्स तक पहुंचा सकता है। अभी हाल ही में आईफोन यूजर्स के लिए खतरनाक मालवेयर Darksword Spyware के बारे में जानकारी सामने आई थी और अब एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ये खतरा सामने आ गया है। जानिए कैसे ये आपके फोन में मौजूद डेटा के लिए खतरा हो सकता है-

क्या है मालवेयर का नाम और कैसे करता है हमला

ये Perseus नाम का मालवेयर है जो आपके फोन में एक ऐप के जरिए एंटर हो सकता है। इस मालवेयर को इसलिए भी खतरनाक बताया जा रहा है कि ये आपके फोन का पूरा कंट्रोल ले सकता है और इसे एक तरह से टेकओवर कर सकता है-जिसके बारे में आपका पता भी नहीं चलेगा और फोन में मौजूद संवेदनशील जानकारी को हैक कर लिया जा सकता है।

ये खतरनाक Perseus नाम का मालवेयर दूर से कंट्रोल किया जा सकता है और इसके जरिए आपके फोन में रियल टाइम स्क्रीनशॉट्स का एक्सेस लिया जा सकता है और ऐप्स को ओपन किया जा सकता है। स्क्रीन पर टैप्स को सिमुलेट किया जा सकता है और फोन पर स्क्रीन को ब्लैक कर देने वाला ब्लैक स्क्रीन ओवरले हासिल कर सकता है जिसके बाद उस फोन के यूजर को स्क्रीन पर कुछ भी दिखाई नहीं देगा।

फोन नोट्स का भी एक्सेस हासिल कर सकता है 

इस तरह के मालवेयर के जरिए हैकर्स आपके फोन में से ना केवल फाइनेंशियल जानकारी हासिल कर सकते हैं बल्कि फोन नोट्स से भी डेटा का एक्सेस हासिल कर सकता है। इसमें गूगल कीप, शाओमी नोट्स, सैमसंग नोट्स, माइक्रोसॉफ्ट वन नोट्स, सिंपल नोट्स प्रो, सिंपल नोट्स, एवरनोट-नोट ऑर्गेनाइजर, कलरनोट नोटपैड नोट्स के नाम शामिल हैं जिन पर ये खतरा मंडरा रहा है। आपके फोन के नोट एप्स से ये डेटा को स्कैन कर सकता है और वहां उपलब्ध जानकारी को हासिल कर सकता है।

मालवेयर से बचने के लिए क्या करें

अपने फोन में केवल ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही ऐप इंस्टॉल करें जैसे गूगल प्ले स्टोर का यूज करें और इसके अलावा थर्ड पार्टी से ऐप डाउनलोड करने से बचें क्योंकि इस मालवेयर को थर्ड पार्टी ऐप से भी इंस्टॉल किया जा सकता है। आपके लिए ये भी जरूरी है कि हमेशा अपने फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट रखें जिससे कोई खतरनाक स्पाईवेयर या मालवेयर इसमें एंट्री ना कर पाए।

ये भी पढ़ें 

Realme P4 Lite 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी सहित कई दमदार फीचर्स से लैस है फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक