Apple Event 2025 Live: एप्पल का 'Awe Dropping' आज यानी 9 सितंबर को आयोजित किया गया। इस इवेंट में कंपनी ने अपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में iPhone 17 के अलावा iPhone Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max लॉन्च हुए हैं। इस साल लॉन्च होने वाली आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडल 256GB की शुरुआती स्टोरेज वेरिएंट के साथ आते हैं।
iPhone 17 Series में क्या है खास?
इस बार कंपनी ने अपना Plus मॉडल पेश नहीं किया है। इसकी जगह एप्पल iPhone Air उतारा गया है, जो कंपनी का अब तक का सबसे पतला आईफोन है। iPhone 17 और iPhone Air के अलावा कंपनी ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी लॉन्च किया है। iPhone 17 का डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 की तरह ही है। वहीं, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के डिजाइन में बदलाव किया गया है।
Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 भी हुए पेश
एप्पल के इस इवेंट में वॉच सीरीज 11 के साथ-साथ प्रीमियम वॉच अल्ट्रा 3 भी पेश हुई है। कंपनी ने अपने एप्पल वॉच में बड़ा अपग्रेड किया है। इसके हेल्थ फीचर्स में नए सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा Watch SE (2025) भी पेश की गई है। साथ ही, एप्पल ने AirPods Pro की नई जेनरेशन भी लॉन्च की है।