1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आईफोन फोल्ड के उत्पादन में हो सकती है देरी, लॉन्च के समय लिमिटेड ही होगी हैंडसेट की उपलब्धता

आईफोन फोल्ड के उत्पादन में हो सकती है देरी, लॉन्च के समय लिमिटेड ही होगी हैंडसेट की उपलब्धता

 Published : Apr 15, 2026 07:22 am IST,  Updated : Apr 15, 2026 11:14 am IST

आईफोन फोल्ड को लेकर जो ताजा रिपोर्ट आ रही है, वो इसका इंतजार करने वालों को मायूस कर सकती है। फोन के लॉन्च टाइमलाइन को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट को जानिए-

iPhone Fold- India TV Hindi
आईफोन फोल्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : @AYANSONUNIGAM/X

iPhone Fold: एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन को लेकर नई खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एप्पल का फोल्डेबल फोन आईफोन फोल्ड जो कि इसी साल आने के लिए तैयार है, इसके उत्पादन में कुछ देरी हो सकती है और इसके डेवलपमेंट फेज के दौरान ये अपने तय शेड्यूल से कुछ पीछे चल रहा है। इसका असर फोन के लॉन्च और प्रोडक्शन की समय-सीमा पर पड़ सकता है। कहा जा रहा है कि सितंबर 2026 में तय लॉन्च के लिए कंपनी को कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि एप्पल के फोल्डेबल फोन को सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ लॉन्च होने की बात लंबे समय से चल रही है।

iPhone Fold के उत्पादन की समयसीमा 2 महीने की देरी से चल रही है

DigiTimes (9to5Mac) की तरफ से सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि एप्पल ने अपने आईफोन फोल्ड के प्रोडक्शन का शेड्यूल 'एक या दो महीने' पीछे कर दिया है, हालांकि इसके चलते कंपनी के इस फोन के संभावित लॉन्च में देरी होगी, फिलहाल ऐसा कोई कम्यूनिकेशन नहीं लिया गया है। पहले रिपोर्ट आई थी कि कंपनी की तरफ से जून 2026 में इस फोन का विशाल पैमाने पर उत्पादन होने की तैयारी चल रही है, लेकिन अब इस टाइमलाइन के जून 2026 की बजाए अगस्त के शुरुआत तक टलने की संभावना है।

क्या बन रहा है देरी का कारण

रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन के डेवलपमेंट के दौरान इंजीनियरिंग वैलिडेशन टैस्ट (EVT) फेज़ के दौरान मुख्य तौर पर देरी हो रही है। गौरतलब है कि ये फोन के हार्डवेयर डेवलपमेंट का एक प्रमुख फेज होता है, जहां शुरुआती प्रोटोटाइप्स को कड़े परीक्षण से गुजारा जाता है जिसके जरिए इन्हें डिजाइन के कोर स्पेसिफिकेशन्स और फंक्शनल जरूरतों के मुताबिक ढाला जाता है। हालांकि कहा जा रहा है कि एप्पल को अपने पहले फोल्डेबल फोन को डेवलप करने में इंजीनियरिंग दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है-ऐसी रिपोर्ट्स पहले भी आई हैं।

हालांकि एक राहत की बात ये है कि ये तकनीकी दिग्गज अभी भी सितंबर 2026 में आईफोन फोल्ड को लॉन्च करने की उम्मीद पर कायम है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल का जो इंजीनियरिंग वैलिडेशन टैस्ट के दौरान ज्यादा समय लग रहा है, उसे आगे के डेवलपमेंट फेज के दौरान कंपनी कवर-अप कर सकती है यानी इसकी भरपाई कर सकती है। इस फेज में मुख्य तौर पर डिजाइन वैलिडेशन टेस्टिंग (DVT) और प्रोडक्शन वैलिडेशन टेस्टिंग (PVT) के काम शामिल हैं।

मार्क गुरमैन की ताजा रिपोर्ट से अलग है ये रिपोर्ट

ये रिपोर्ट हालांकि ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन की ताजा रिपोर्ट से मेल नहीं खाती है जिसमें उन्होंने बताया था कि एप्पल को फिलहाल आईफोन फोल्ड के डेवलपमेंट के दौरान किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कई अलग-अलग सूत्रों का हवाला देते हुए कहा था कि कंपनी सितंबर के पहले भाग में अपने मच अवेटेड आईफोन फोल्ड को लॉन्च करने की समयसीमा पर तय शेड्यूल के मुताबिक चल रही है।

ये भी पढ़ें 

BSNL का 5 महीने चलने वाला सस्ता प्लान, डेली 2GB डेटा समेत मिलेगा बहुत कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक