1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPad Air में OLED डिस्प्ले लाने की एप्पल की तैयारी, 2027 में आएंगे अगले आईपैड एयर डिवाइस

iPad Air में OLED डिस्प्ले लाने की एप्पल की तैयारी, 2027 में आएंगे अगले आईपैड एयर डिवाइस

 Published : Apr 16, 2026 02:53 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 03:00 pm IST

एप्पल की आईपैड एयर के लिए बड़ी तैयारी है और ये अगले साल लॉन्च हो सकते हैं। खास खबर ये है कि इसमें एप्पल OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकता है।

iPad Air- India TV Hindi
आईपैड एयर Image Source : APPLE

iPad Air: एप्पल के आईपैड एयर को लेकर बड़ी खबर आई है। एप्पल iPad Air में साल 2027 में OLED डिस्प्ले ला सकता है, ऐसा रिपोर्ट्स के माध्यम से कहा जा रहा है। अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो ये कंपनी के मिड-रेंज टैबलेट लाइनअप में खासा बड़ा बदलाव हो सकता है। इस ट्रांजिशन को सपोर्ट करने के लिए सैमसंग OLED पैनल का उत्पादन इसी साल के आखिर में या 2027 की शुरुआत में चालू कर सकता है। इस कदम के जरिए ये माना जा सकता है कि एप्पल अपनी प्रीमियम डिवाइस में तो OLED डिस्प्ले ला ही रहा है, अब ये उस कीमत सेगमेंट में भी OLED डिस्प्ले लाने पर विचार कर रहा है जो कि प्रो मॉडल्स की तुलना में ज्यादा ऊंचे वॉल्यूम वाले साबित होते हैं।

सैमसंग iPad Air के लिए पैनल सप्लाई अगले साल तक जरूर देगा

ETNews की एक रिपोर्ट आई है जिसमें इंडस्ट्री सूत्रों का हवाला दिया गया है और कहा गया है कि एप्पल अगले साल यानी 2027 के पहले भाग में अगले आईपैड एयर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये समयसीमा मार्च या मई के आसपास हो सकती है यानी 2027 की पहली छमाही में ही नए आईपैड एयर आने वाले हैं। इस टाइमलाइन को पूरा करने के लिए सैमसंग OLED पैनल का प्रोडक्शन इस साल के आखिर तक या अगले साल की जनवरी में बड़े पैमाने पर शुरू कर सकता है। इससे उम्मीद बन रही है कि एप्पल के अगले आईपैड एयर में OLED डिस्प्ले देखने को मिल ही जाएंगे।

एप्पल करेगा कम कीमत के OLED पैनल का इस्तेमाल

रिपोर्ट इस बात की ओर भी इशारा कर रही है कि आईपैड एयर में आईपैड प्रो मॉडल्स के मुकाबले कम कीमत के OLED पैनल का इस्तेमाल करेगा। इसमें एक सिंगल emissive लेयर होने की उम्मीद है। इसके अलावा LTPS TFT टेक्नोलॉजी और हाईब्रिड सेटअप होने की उम्मीद जताई रही है। इन सब की मदद से एप्पल को मैन्यूफैक्चरिंग कॉस्ट को नियंत्रण में रखने में मदद मिलेगी और इसकी कीमत में बड़े इजाफे से बचने में कामयाबी मिलेगी।

आईपैड एयर को आमतौर पर आईपैड प्रो से ज्यादा वॉल्यूम वाला एप्पल डिवाइस माना जाता है लिहाजा कंपनी इस डिवाइस पर बेहतर डिस्प्ले और अफोर्डेबिलिटी की बुनियाद पर काम करना चाहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा ही बताया जा रहा है जो ठीक ही लग रहा है।

ये भी पढ़ें 

OnePlus Pad 4 की लॉन्च डेट हुई घोषित, कंपनी ने रिवील किए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स-आप भी जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक