1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Pad 4 की लॉन्च डेट हुई घोषित, कंपनी ने रिवील किए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स-आप भी जानें

OnePlus Pad 4 की लॉन्च डेट हुई घोषित, कंपनी ने रिवील किए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स-आप भी जानें

 Published : Apr 16, 2026 02:24 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 02:24 pm IST

वनप्लस ने एक प्रेस रिलीज में इस बात का ऐलान कर दिया है कि OnePlus Pad 4 को भारत में इस महीने के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। जानें इसके लॉन्च की तय डेट और समय क्या है-

OnePlus Pad 4- India TV Hindi
वनप्लस पैड 4 Image Source : ONEPLUS_IN/X

OnePlus Pad 4: वनप्लस पैड 4 इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च होने वाला है और कंपनी ने आज इसका ऐलान कर दिया है। कंपनी ने ये भी कन्फर्म किया है कि ये अपकमिंग टैबलेट भारत में 2 लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बेचे जाएंगे और इसके अलावा कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से बेचे जा सकेंगे। वनप्लस ने आज इस पैड 4 के लॉन्च के ऐलान के साथ ही इसके स्पेसिफिकेशन, फीचर और डिजाइन के बारे में भी कई बातें रिवील कर दी हैं। ये टैबलेट OnePlus Pad 3 Pro के आने से पहले ही भारत में एंट्री कर जाएगा और इसके जरिए अच्छी बिक्री करने की उम्मीद है।

कब लॉन्च होगा भारत में OnePlus Pad 4

वनप्लस ने एक प्रेस रिलीज में इस बात का ऐलान कर दिया है कि OnePlus Pad 4 को भारत में 30 अप्रैल दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दी कि इस टैबलेट के लिए अमेजन, फ्लिपकार्ट और वनप्लस इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर डेडीकेटेड माइक्रोसाइट्स को लाइव कर दिया गया है। इस बात का भी ऐलान किया गया है कि अपकमिंग टैबलेट क्वालकॉम के फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आएगा जो कि कंपनी के फ्लैगशिप वनप्लस 15 हैंडसेट में भी है। 

जानें वनप्लस के अपकमिंग टैबलेट के फीचर्स

वनप्लस ने कन्फर्म किया है कि टैबलेट 13.2-इंच 12 बिट ट्रू कलर डिस्प्ले के साथ आएगा जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक का होगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है और और इसका टच सैंपलिंग रेट 540Hz तक का है। 98 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट के साथ ये आएगा और डॉल्बी विजन के साथ आ रहा है। इसकी फीचर तस्वीर में दिख रहा है कि इसमें पिल-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें एक कैमरा और LED फ्लैश मिल रही है। बैक पैनल पर 3 पोगो पिन भी दिखाई दे रहे हैं।

वनप्लस के अपकमिंग टैबलेट में 13,380mAh की बैटरी मिलने वाली है जिसके दम पर कंपनी का दावा है कि वनपल्स टैब 4 में 54 दिनों का स्टैंडबाय टाइम, 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक और सात घंटों की गेमिंग सिंगल चार्ज पर मिल पाएगी। ये टैबलेट अपने साथ वनप्लस स्टाइल प्रो स्टाइलस को भी सपोर्ट करता है। इस टैबलेट में कंपनी ने 8-स्पीकर सेटअप दिए हैं जिसमें 4 बेस स्पीकर्स और 4 ट्वीटर्स मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें 

Honor मचा सकता है धूम, 11,000mAh की विशाल बैटरी वाला नया फोन लाने पर हो रहा है काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक