1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy F55 5G 256GB पर बंपर डिस्काउंट, 10000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन

Samsung Galaxy F55 5G 256GB पर बंपर डिस्काउंट, 10000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 24, 2024 10:12 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 04:56 pm IST

Samsung Galaxy F55 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। दक्षिण कोरियाई ब्रांड का यह स्मार्टफोन अब तक के सबसे कम कीमत में मिल रहा है। फोन की खरीद पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Samsung Galaxy F55 5G- India TV Hindi
Samsung Galaxy F55 5G Image Source : FILE

Samsung Galaxy F55 5G की खरीद पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है। Amazon और Flipkart पर चल रहे फेस्टिव सीजन दिवाली सेल में सैमसंग के इस फोन पर 10,000 रुपये तक का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इस साल लॉन्च हुए सैमसंग के इस मिड बजट स्मार्टफोन की कीमत में कटौती करने के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। यह फोन 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज में आता है।

मिल रहा बंपर ऑफर

सैमसंग का यह फोन 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। फोन को 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। अमेजन पर इस फोन के 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस वेरिएंट को 31,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। दिवाली सेल में यह फोन 22,240 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 1,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

Samsung Galaxy F55 5G के फीचर्स

सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। डुअल 5G सिम कार्ड सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy F55 5G में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। सैमसंग का यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - Flight Threats पर सरकार का Meta और X को निर्देश, शेयर करें फर्जी कॉल और मैसेज का डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक