BSNL ने एक बार फिर से निजी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने 28 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्ता प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो कंपनी के नेटवर्क में जुड़ना चाहते हैं।
28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान
BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए रिचार्ज प्लान की घोषणा की है। इसमें यूजर्स को 51 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरे भारत में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को नया सिम पूरी तरह फ्री में दिया जाएगा।
30 जून तक वैलिड
BSNL के 51 रुपये वाले नए प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। BSNL का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 22 मई से लेकर 30 जून 2026 तक के लिए वैलिड है। BSNL ने इस प्लान को तेजी से यूजर्स जोड़ने के लिए पेश किया है। इससे पहले भी कंपनी ने पिछले साल 1 रुपये वाला प्लान फ्रीडम ऑफर के तौर पर पेश किया था।
भारत संचार निगम लिमिटेड ने इस प्लान को भी नए यूजर्स के लिए उतारा था। इसमें यूजर्स को 1 रुपये में पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें - नया कूलर खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो पड़ेगा पछताना