1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने 336 दिन सिम एक्टिव रखने का सस्ते में कर दिया जुगाड़, इस नए 4G प्लान ने निजी कंपनियों के उड़ाए होश

BSNL ने 336 दिन सिम एक्टिव रखने का सस्ते में कर दिया जुगाड़, इस नए 4G प्लान ने निजी कंपनियों के उड़ाए होश

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 09, 2025 07:52 pm IST,  Updated : Aug 09, 2025 07:52 pm IST

BSNL ने अपने यूजर्स की बड़ी दिक्कत दूर कर दी है। कंपनी ने 336 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, फ्री SMS जैसी सुविधाएं मिलती है।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान Image Source : BSNL

BSNL ने हाल ही में 1 रुपये वाला रिचार्ज प्लान लॉन्च करके तहलका मचा दिया है। सरकारी कंपनी अपने इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स दे रहा है। BSNL ने इसके अलावा 336 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की भी घोषणा की है। इस प्लान में यूजर्स को डेली महज 5 रुपये से भी कम खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई लाभ मिलते हैं। सरकारी कंपनी ने अपने इन सस्ते प्लान से निजी कंपनियों की नींद उड़ा दी है।

BSNL का 336 दिन वाला प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्ता प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो कम खर्च में लंबे समय तक अपना सिम एक्टिव रखना चाहते हैं। कंपनी ने अपने X हैंडल से इस प्लान की जानकारी शेयर की है। बीएसएनएल का यह प्रीपेड प्लान 1,499 रुपये की कीमत में आता है। इसमें 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। 

प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, डेली 100 फ्री SMS के साथ-साथ 24GB इंटरनेट डेटा का भी लाभ मिलता है। यूजर्स को इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए कोई डेली लिमिट नहीं है।

BSNL के इस प्लान को यूजर्स कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ सेल्फ केयर ऐप से रिचार्ज कर सकते हैं। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो बीएसएनएल का नंबर केवल कॉलिंग और मैसेज के लिए करते हैं। इंटरनेट चलाने के लिए उन्हें पूरे 11 महीने में केवल 24GB डेटा ही मिलता है। ऐसे में यूजर्स को इंटरनेट यूज करने के लिए अलग से डेटा पैक लेना होगा।

नेटवर्क अपग्रेड पर जोर

भारत संचार निगम लिमिटेड इसके अलावा अपना नेटवर्क बेहतर करने के लिए लाखों टावर्स लगा रहा है। कंपनी ने हाल ही में 1 लाख नए 4G/5G टावर लगाने का काम किया है। कंपनी इसके अलावा और 1 लाख नए टावर लगाने वाली है। नए टावर लगने से यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

बीएसएनएल यूजर्स की शिकायत केवल नेटवर्क से जुड़ी है। यूजर्स को बीएसएनएल का नेटवर्क सही से नहीं मिलता है, जिसकी वजह से कॉल ड्रॉप, स्लो इंटरनेट जैसी दिक्कतों का सामाना करना पड़ता है। हालांकि, कंपनी अब इन दिक्कतों को दूर करने पर पूरा जोर दे रही है। 

यह भी पढ़ें -

Samsung Galaxy S26 Edge होगा दुनिया का सबसे पतला फोन, नई लीक में सामने आए फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक