1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL 4G का इंतजार हुआ खत्म, 75 हजार से ज्यादा जगहों पर हाई स्पीड सर्विस हुई लाइव

BSNL 4G का इंतजार हुआ खत्म, 75 हजार से ज्यादा जगहों पर हाई स्पीड सर्विस हुई लाइव

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 14, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Mar 14, 2025 03:40 pm IST

अगर आप बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी तेजी से इस समय अपने नेटवर्क पर काम कर रही है। बीएसएनएल ने इस साल की पहली छमाही में एक लाख 4G टॉवर्स के इंस्टालेशन का लक्ष्य रखा है। गुड न्यूज यह है कि कंपनी ने 75 हजार जगहों पर 4G सर्विस को लाइव कर दिया है।

BSNL 4G, BSNL 4G Roll out, BSNL 4G सर्विस, नई साइट्स- India TV Hindi
BSNL ने करोड़ों यूजर्स को दी बड़ी राहत। Image Source : फाइल फोटो

सरकारी टेलिकॉम कंपनी के पास इस समय करीब 10 करोड़ लोगों का यूजर बेस है। सस्ते रिचार्ज प्लान के मामले में बीएसएनएल का नाम सबसे पहले आता है। कंपन ने सस्ते रिचार्ज प्लान्स के दम पर ही अपने साथ लाखों की संख्या में नए ग्राहक भी जोड़ लिए हैं। कॉम्पटीशन के दौर में यूजर्स को सहूलियत देने के लिए BSNL तेजी से अपने 4G नेटवर्क पर काम कर रहा है। 

हाल ही में केंद्री मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से यह जानकारी दी गई कि सरकारी टेलिकॉम कंपनी 4G नेटवर्क को स्टैबलिश करने में रफ्तार के साथ काम कर रही है। BSNL की तरफ से 1 लाख 4G टावर्स के इंस्टालेशन का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी ने अपने इस लक्ष्य को 2025 के पहले छमाही में पूरा करने की डेड लाइन तय की है। 

करोड़ों ग्राहकों को मिली गुड न्यूज

अब बीएसएनएल की तरफ से करोड़ों ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। कंपनी ने सोशल मीडिया में घोषणा करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि देश के अलग-अलग जगहों पर स्थित करीब 75000 जगहों पर 4G नेटवर्क को लाइव किया जा चुका है। मतलब अब 75 हजार जगहों पर बीएसएनएल यूजर्स को हाई स्पीड नेटवर्क के कनेक्टिविटी की सुविधा मिल रही है।   

BSNL जल्द से जल्द अपने 4G नेटवर्क के काम को पूरा करने की कोशिश में है। सभी जगहों पर 4G नेटवर्क उपलब्ध न होने की वजह से कंपनी को ग्राहकों का भी नुकसान हो रहा है। दिसंबर के महीने में बीएसएनएल के साथ जुड़े लाखो ग्राहकों ने कंपनी का साथ छोड़ दिया। यही वजह है कि कंपनी 2025 के पहले छमाही में 4G टॉवर्स के इंस्टालेशन का काम खत्म करके 4G सर्विस को शुरू करने की कोशिश में लगी है। 

सरकार और BSNL का नेटवर्क सुधारने पर फोकस

आपको बता दें कि BSNL ग्राहकों को सही और सुचारु रूप से 4G सुविधा पहुंचाने के लिए लगातार अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में कई बड़े बदलाव किए हैं। बिजली कटौती के दौरान 4G की सर्विस रुके नहीं इसलिए कंपनी ने 30,000 नए बैकअप बैटरी की भी व्यवस्था की है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने करीब 15000 से ज्यादा नए पॉवर प्लांट लगाए है।

यह भी पढ़ें- iPhone 14 256GB की औंधे मुंह गिरी कीमत, Amazon का ऑफर देख भूल जाएंगे एंड्रॉयड फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक