टेलिकॉम सेक्टर में इस समय सरकारी कंपनी बीएसएनएल का वर्चस्व कायम है। जब से जियो, एयरटेल और वीआई ने अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे किए हैं तब से बीएसएनएल के अच्छे दिन आ गए हैं। महंगे रिचार्ज प्लान्स से राहत प्लान्स से राहत पाने के लिए लाखों मोबाइल यूजर्स कुछ ही दिनों BSNL की तरफ शिफ्ट हो गए हैं। अब BSNL लगातार जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए नए-नए ऑफर्स पेश कर रही है।
प्राइवेट कंपनियों के रिचार्ज प्लान्स महंगे होने के बाद बीएसएनएल ने अपने पोर्टफोलियो को भी अपडेट किया है। कंपनी अभी भी अपने ग्राहकों को पुरानी कीमत पर ही प्लान्स ऑफर कर रही है। अब कंपनी ने अपने ग्राहकों की मौज करा दी है। अब आपको बीएसएनएल की लंबी लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी मिलने वाला है जिसमें एक रिचार्ज प्लान में ही कई सारे ऑफर्स मिल जाएंगे। निजी कंपनियों के लिए सबसे हैरानी की बात यह है कि बीएसएनएल सबसे कम कीमत में तगड़े ऑफर्स दे रही है।
BSNL के जिस रिचार्ज प्लान ने इस समय जियो, एयरटेल और वीआई की टेंशन बढ़ा दी है वह 447 रुपये का प्लान है। इस प्लान में बीएसएनएल ग्राहकों को 60 दिनों की लंबी वैलिडिटी दे रही है। इस कीमत पर इतनी लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान किसी और कंपनी के पास मौजूद नहीं है।
BSNL के इस रिचार्ज प्लान के साथ आपको 60 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही आपको डेली किसी भी नेटवर्क में 100 फ्री एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। अगर आप कम दाम में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं तो आपके लिए यह एक परफेक्ट रिचार्ज प्लान है।
आपको बता दें कि अगर आप इंटरनेट अधिक इस्तेमाल करते हैं तो भी आपको यह रिचार्ज प्लान सबसे ज्यादा पसंद आने वाला है। बीएसएनएल अपने करोड़ों यूजर्स को इस प्लान में 100GB डेटा उपलब्ध कराती है। मतलब आपको इसमें डेली 3GB से ज्यादा इंटरनेट डेटा की सुविधा मिलती है।
इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें आपको कंपनी बिना किसी डेली लिमिट के इंटरनेट डेटा उपलब्ध कराती है। इसका मतलब यह है कि आपको डेटा इस्तेमाल करने पर किसी तरह का बंधन नहीं रहेगा। आप चाहें तो कुल डेटा को पूरे 60 दिन तक चला सकते हैं और चाहें तो एक दिन में ही पूरा डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
BSNL ग्राहकों को इस प्लान के साथ कुछ एडिशनल बेनेफिट्स भी देता है। आपको इसमें बीएसएनएल ट्यून्स और इरोज नाउ का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। मतलब अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपकी मौज होने वाली है। एक ही प्लान में इतने सारे ऑफर्स मिलने की वजह से यह प्लान जियो, एयरटेल और वीआई के लिए एक बड़ा टेंशन बन चुका है।
यह भी पढ़ें- Jio के 49 करोड़ यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 98 दिन तक मोबाइल रिचार्ज की समस्या हुई खत्म
संपादक की पसंद