1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने Jio-Airtel के ऑफर को दी चुनौती, 365 दिन के मुकाबले पेश किया 395 दिन वाला प्लान

BSNL ने Jio-Airtel के ऑफर को दी चुनौती, 365 दिन के मुकाबले पेश किया 395 दिन वाला प्लान

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 22, 2024 10:25 pm IST,  Updated : Nov 22, 2024 10:25 pm IST

BSNL ने जियो और एयरटेल को बड़ी चुनौती दे दी है। जियो और एयरटेल के 365 दिन वाले प्लान के मुकाबले में सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने 395 दिन वाला धांसू रिचार्ज प्लान उतार दिया है। खास बात यह है BSNL के इस प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी वैलिडिटी के साथ कई सारे शानदार ऑफर्स मिलते हैं।

BSNL, BSNL Plan, BSNL OFfer, BSNL Recharge Plan, BSNL Best Plan, BSNL Recharge Offer- India TV Hindi
BSNL ने जियो, एयरटेल को टक्कर देने के लिए पेश किया धमाकेदार रिचार्ज प्लान। Image Source : फाइल फोटो

रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाने के फैसले ने जियो, एयरटेल और वीआई को बड़ा नुकसान करा दिया है। जुलाई के बाद से महंगे प्लान्स की वजह से करोड़ों लोगों ने जियो और एयरटेल का साथ छोड़ दिया है। हालांकि निजी कंपनियों के इस फैसले ने सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड की मौज करा दी है। सस्ते प्लान्स के लिए हर महीने लाखों की संख्या में नए यूजर्स BSNL के साथ जुड़ रहे हैं। अगर आप भी बीएसएनएल के प्लेटफॉर्म पर स्विच करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। 

ग्राहकों की परेशानी दूर करने के लिए बीएसएनएल ने अपने रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट में कई सारे लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स जोड़े हैं। अब कंपनी ने जियो और एयरटेल के 365 दिन वाले ऑफर को कड़ी चुनौती दे दी है।

BSNL ने Jio-Airtel को दिया बड़ा झटका

ग्राहकों को लुभाने के लिए जहां जियो और एयरटेल ने अपने पोर्टफोलियो में 365 दिन वाला प्लान जोड़ा था वहीं अब BSNL ने इस ऑफर को टक्कर देते हुए 395 दिन वाला प्लान पेश कर दिया है। आप बीएसएनएल के एक प्लान से ही एक साल से ज्यादा दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा ले सकते हैं। 

BSNL के 395 दिन तक चलने वाले रिचार्ज प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसकी इतनी कम है कि इस कीमत में जियो और एयरेटल 6 महीने का प्लान भी नहीं देते। BSNL के इस नए ऑफर ने निजी कंपनियों के लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। बीएसएनएल के ऐसे ही सस्ते प्लान्स ने यूजर्स को खूब आकर्षित किया है और कंपनी को इसका सीधा फायदा भी पहुंचा है। 

प्लान में मिलेंगे धमाकेदार ऑफर्स

BSNL अपने ग्राहकों को 2399 रुपये के रिचार्ज पर 395 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। आप करीब 13 महीने तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है। इसमें आपको दूसरे रेगुलर रिचार्ज प्लान्स की ही तरह डेली 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर किए जाते हैं। 

बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान डेटा बेनिफिट्स के मामले में भी सुपरस्टार है। इसमें आपको पूरी वैलिडिटी के लिए आपको कुल 790GB डेटा ऑफर किया जाता है। मतलब आप हर दिन 2GB तक हाई स्पीड इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको प्लान में सिर्फ 40kbps की स्पीड मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- 1 जनवरी से बदलने जा रहा नियम, Jio, Airtel, Vi और BSNL के लिए बड़ी खबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक