1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के इस प्लान ने चारो तरफ मचाई धूम, 600GB डाटा के साथ एक साल के लिए मिल रही फ्री कॉलिंग

BSNL के इस प्लान ने चारो तरफ मचाई धूम, 600GB डाटा के साथ एक साल के लिए मिल रही फ्री कॉलिंग

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 27, 2023 10:41 am IST,  Updated : Sep 27, 2023 10:41 am IST

अगर आप सस्ता रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं जिसमें भरपूर डाटा और लंबी वैलिडिटी मिले तो सरकारी कंपनी बीएसएनएल धमाकेदार प्लान लेकर आई है। BSNL अपने एनुअल प्लान में यूजर्स को सस्ते दाम में 600GB डाटा उपलब्ध करा रही है। अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं जिसमें डेटा की ज्यादा जरूरत होती है तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है।

BSNL, Jio, Vi, BSNL 1999 rupees plan, mobile recharge, best recharge plan, Tech News In Hindi- India TV Hindi
अगर आप ज्यादा डेटा के साथ लंबी वैलिडिटी चाहते हैं तो आपके लिए यह प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Image Source : फाइल फोटो

BSNL best Annual Plan: सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज को महंगा कर दिया है। ऐसे में एक सस्ता और किफायती प्लान्स तलाशना बेहद मुश्किल हो गया है। हालांकि अगर आप सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। BSNL अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार प्लान पेश किया है। इसमें आपको डाटा के साथ फ्री कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। 

BSNL के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वह प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं। इसमें कंपनी ग्राहकों को ओटीटी बेनेफिट्स भी उपलब्ध कराती है। BSNL का यह पैसा वसूल किफायती प्लान 1999 रुपये में आता है। इस प्लान को लेने के बाद आप पूरे 365 दिन तक रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाएंगे और साथ ही आपको डेटा, फ्री कॉलिंग और ओटीटी बेनेफिट्स भी मिलते हैं। 

बार-बार रिचार्ज के झंझट से मिलेगा छुटकारा

BSNL के 1999 रुपये का एनुअल प्लान एक बार में आपको महंगा लग सकता है लेकिन अगर इस प्लान का मंथली खर्च देखें तो इसकी कीमत 200 रुपये से भी कम आती है। यानी एक तरह से यह बेस्ट डील है। अगर आप अपने नंबर को 1999 रुपये से रिचार्ज कराते हैं तो कंपनी इसमें एक साल के लिए 600GB डाटा दे रही है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आप 40kbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे। 

कंपनी ने दे रही ओटीटी बेनेफिट्स

इस प्लान में आपको 365 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 100 SMS भी ऑफर किए जाते हैं। अगर इस प्लान के ओटीटी बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों को इरोज नाउ ओटीटी का सब्सक्रिप्शन देती है। हालांकि ओटीटी सब्सक्रिप्शन कंपनी रिचार्ज के शुरुआती 30 दिनों के लिए ही ऑफर कर रही है। 

यह भी पढ़ें- Jio का बंपर ऑफर, एक के रिचार्ज में पूरे महीने चलेंगे 4 जियो नंबर, साथ में फ्री कॉलिंग-डाटा भी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक