1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. चैटजीपीटी ने गूगल AI स्टाफ को 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पैकेज कर दिया ऑफर, कॉम्पिटीशन तेज

चैटजीपीटी ने गूगल AI स्टाफ को 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पैकेज कर दिया ऑफर, कॉम्पिटीशन तेज

 Published : Nov 14, 2023 03:26 pm IST,  Updated : Nov 14, 2023 03:26 pm IST

ओपनएआई अपनी सुपरअलाइनमेंट टीम के लिए एक रिसर्च इंजीनियर को नियुक्त कर रहा है। इस रोल के लिए सालाना सैलरी पैकेज $245,000 से $450,000 तक है।

ओपनएआआई ने फरवरी तक 93 लोगों को जॉब पर रखा है जो Google और मेटा में काम करते थे। - India TV Hindi
ओपनएआआई ने फरवरी तक 93 लोगों को जॉब पर रखा है जो Google और मेटा में काम करते थे। Image Source : PIXABAY

चैटजीपीटी का एआई प्लेटफॉर्म ओपनएआई अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए एक नए तरह के कॉम्पिटीशन में शामिल होता दिख रहा है। कंपने ने इसके लिए गूगल एएआई के कर्मचारियों को बड़े पैकेज पर जॉब ऑफर कर रही है। कंपनी अलग-अलग स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है। खबर के मुताबिक, चैटजीपीटी का अच्छी सैलरी और एडवांस टेक्नोलॉजी तक पहुंच उपलब्ध कराने पर जोर है। ओपनएआई ने हाल ही में शेयर बेचने का संकेत दिया है, जिससे कंपनी की कीमत 86 बिलियन डॉलर हो सकती है।

नई नियुक्तियों को $5 मिलियन से $10 मिलियन का मिल सकता है पैकेज

खबर के मुताबिक, चैटजीपीटी के इस पहल से आने वाले समय में कंपनी में नई नियुक्तियों को $5 मिलियन से $10 मिलियन मिल सकते हैं। टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनएआई ने गूगल और मेटा के विशेषज्ञों को सफलतापूर्वक शामिल किया है। अपने चैटजीपीटी लॉन्च में, कंपनी ने पांच पूर्व-गूगल रिसर्चर का उल्लेख किया। खबर में कहा गया है कि ओपनएआआई ने फरवरी तक 93 लोगों को जॉब पर रखा है जो Google और मेटा में काम करते थे। इनमें से 59 गूगल एआई और 34 मेटा से थे।

रिसर्च इंजीनियर को $450,000 ऑफर होगी सैलरी

अपनी टीम को मजबूत करने के लिए,ओपनएआई अपनी सुपरअलाइनमेंट टीम के लिए एक रिसर्च इंजीनियर को नियुक्त कर रहा है। इस रोल के लिए सालाना सैलरी पैकेज $245,000 से $450,000 तक है। कंपनी उदार इक्विटी और दूसरे लाभ भी दे रही है। कहा यह भी जा रहा है कि ओपनएआई के सुपर अलाइनमेंट के प्रमुख जान लेइक ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं कि एआई सिस्टम लोगों की इच्छा के मुताबिक हो।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इंडस्ट्री में जोरदार कॉम्पिटीशन

चैटजीपीटी एक्टिव तरीके से अच्छी सोच कौशल और कोडिंग एक्सपर्टीज वाले एआई सिक्योरिटी को लेकर सेंटीमेंटल लोगों की तलाश कर रहे हैं। ओपनएआई और गूगल के बीच टैलेंट की यह लड़ाई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इंडस्ट्री में जोरदार कॉम्पिटीशन को दर्शाती है। हाल ही में, ओपनएआई ने बताया कि उनके AI चैटबॉट का अब हर हफ्ते 100 मिलियन लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक