1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. ChatGPT Down: ठप हुई चैटजीपीटी की AI सर्विस, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

ChatGPT Down: ठप हुई चैटजीपीटी की AI सर्विस, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 10, 2025 04:54 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 05:15 pm IST

ChatGPT की सर्विस भारत समेत कई देशों में डाउन हो गई है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि कई यूजर्स को चैटजीपीटी इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। OpenAI फिलहाल मामले की जांच कर रहा है।

ChatGPT Service Down- India TV Hindi
चैटजीपीटी सर्विस डाउन Image Source : INDIA TV

ChatGPT इस्तेमाल करने में भारत और अमेरिका के लाखों यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। Open AI के इस जेनरेटिव एआई टूल को यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। चैटजीपीटी से सवाल पूछने पर यह उत्तर नहीं दे रहा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैटजीपीटी इस्तेमाल करने में आ रही दिक्कत का जिक्र किया है।

चैटजीपीटी की सर्विस में यह ग्लोबल आउटेज देखा जा रहा है। डाउनडिटेक्टर की वेबसाइट के मुताबिक, दोपहर 3 बजकर 11 मिनट से ही यूजर्स को चैटजीपीटी इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। इस दौरान भारत में करीब 1,000 और यूके में 1,500 से ज्यादा यूजर्स ने ChatGPT यूज करने में आ रही दिक्कत को रिपोर्ट किया है।

Downdetector के मुताबिक, 88 प्रतिशत यूजर्स ने वेब के जरिए ChatGPT इस्तेमाल करने में आ रही दिक्कत को रिपोर्ट किया है। वहीं, 8% यूजर्स को चैटजीपीटी ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी आ रही है।

ChatGPT Down
Image Source : INDIA TVचैटजीपीटी डाउन

मामले की हो रही जांच

OpenAI ने अपने स्टेटस पेज के जरिए कंफर्म किया है कि ChatGPT में तकनीकी समस्या आ रही है, जिसकी वजह से यूजर्स को टेक्ट-टू-वीडियो जेनरेट करने वाले प्लेटफॉर्म SoraAI इस्तेमाल करने में भी परेशानी आ रही है। इसके अलावा ChatGPT से साधारण सवाल पूछने पर भी यह उत्तर नहीं दे रहा है।

OpenAI ने बताया कि कुछ यूजर्स को ChatGPT में इस तकनीकी दिक्कत का सामना लैटेंसी में आई गड़बड़ी की वजह से करना पड़ रहा है। हालांकि, कंपनी ने कहा कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। इसके फिक्स होते ही यूजर्स को चैटजीपीटी इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं आएगी।

Ghibli ट्रेंड के दौरान भी क्रैश हुआ था सर्वर

इससे पहले भी Ghibli ट्रेंड के दौरान चैटजीपीटी का सर्वर क्रैश हो गया था, जिसके बाद घंटों तक यूजर्स इस जेनरेटिव एआई टूल का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। Ghibli ट्रेंड के आने के बाद कंपनी के CEO सैम ऑल्टमैन ने यूजर्स से कुछ समय तक एनिमेटेड इमेज जेनरेट नहीं करने का आग्रह किया था। एक साथ लाखों की संख्यां में यूजर्स के क्वेरीज की वजह से सर्वर पर लोड बढ़ गया था, जिसकी वजह से चैटजीपीटी का सर्वर क्रैश हो गया था।

यह भी पढ़ें -

24GB रैम वाले OnePlus 13 की कीमत धड़ाम, 12000 रुपये तक बचाने का मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक